Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Kapil Sharma Movie: कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ की रिलीज डेट का ऐलान, रणबीर कपूर की बहन कर रहीं डेब्यू

Kapil Sharma Daadi Ki Shaadi Release Date: कपिल शर्मा टीवी और OTT के जरिए अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन तो करते ही हैं, साथ ही वो कई फिल्में भी कर चुके हैं और बड़े पर्दे के सहारे भी लोगों को हंसाने का काम किया है. अब कपिल शर्मा की एक और फिल्म आने जा रही है. फिल्म का नाम है ‘दादी की शादी’. अप्रैल 2025 में पहली बार इस फिल्म को लेकर खबर आई थी. पर रिलीज डेट को लेकर जानकारी नहीं थी. लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Kapil Sharma Movie: कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ की रिलीज डेट का ऐलान, रणबीर कपूर की बहन कर रहीं डेब्यू
Kapil Sharma Movie: कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ की रिलीज डेट का ऐलान, रणबीर कपूर की बहन कर रहीं डेब्यू

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के डायरेक्टर आशीष आर मोहन ने ‘दादी की शादी’ को डायरेक्ट किया है. फिल्म का डायरेक्शन करने के साथ-साथ उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है. ये फिल्म कपिल शर्मा के फैंस के लिए खास तो है ही, क्योंकि वो एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए ये पिक्चर और भी ज्यादा स्पेशल है, क्योंकि ये उनकी पहली फिल्म है.

रणबीर कपूर की मां भी फिल्म का हिस्सा

रिद्धिमा पेशे से फैशन डिजाइनर है. अब तक वो फिल्मों से दूर थीं, लेकिन इस पिक्चर के जरिए उन्होंने डेब्यू करने का फैसला किया और अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. रिद्धिमा की मां नीतू कपूर और एक्ट्रेस सादिया खतीब भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं. रिलीज डेट की घोषणा खुद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी. कपिल शर्मा ने लिखा, “दादी इंटरनेट और नियम दोनों को तोड़ कर रही हैं. क्या फैमिली उनके साथ है और उनके खिलाफ है? 8 मई को रिलीज हो रही है. Gen D से Gen Z तक, हर कोई इनवाइटेड है.”

फ्लॉप हुई थी कपिल शर्मा की पिछली फिल्म

कपिल इससे पहले ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में दिखे थे. 12 दिसंबर 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, इसका जादू लोगों के ऊपर नहीं चला था. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार वर्ल्डवाइड ये फिल्म सिर्फ 14.87 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी और फ्लॉप हो गई थी. आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी और मंजोत सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा थे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply