Entertainment

Kajol: DDLJ है बेस्ट रोमांटिक ट्रेवल फिल्म? अकादमी अवॉर्ड्स के पोस्ट पर काजोल ने दिया जवाब

हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनको इनकी पहचान के तौर पर जाना जाता है. इन फिल्मों से ही दुनियाभर में हिंदी सिनेमा को लोग जानते और पसंद करते हैं. इन्हीं फिल्मों में से एक है शाहरुख खान और काजोल की आईकॉनिक फिल्म डीडीएलजे यानी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.

Kajol: DDLJ है बेस्ट रोमांटिक ट्रेवल फिल्म? अकादमी अवॉर्ड्स के पोस्ट पर काजोल ने दिया जवाब
Kajol: DDLJ है बेस्ट रोमांटिक ट्रेवल फिल्म? अकादमी अवॉर्ड्स के पोस्ट पर काजोल ने दिया जवाब

इस फिल्म ने कई मामलों में इतिहास रचा है. आज भी महाराष्ट्र के मराठा मंदिर थिएटर में ये फिल्म दिखाई जा रही है, जो 31 सालों के बाद भी इस फिल्म को आईकॉनिक बनाता है. शाहरुख और काजोल की इस फिल्म को हाल ही में ऑस्कर ने भी बड़ा सम्मान दिया है.

ऑस्कर ने दिया बड़ा सम्मान

दरअसल, अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर्स और साइंस ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में चार फिल्मों के स्क्रीनशॉट शेयर किया था. इसके साथ लिखा गया था कि बेस्ट रोमांटिक ट्रेवल फिल्म कौन सी है? इन फिल्मों में ‘यू’, ‘मी एंड टसकनी’, ‘द हॉलीडे’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘इट प्रे लव’, जैसी फिल्में शामिल थीं. अब इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- ‘मैं डीडीएलजे को वोट देती हूं.’पिछले ही साल फिल्म ने अपने 30 साल पूरे किए और इस खास मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में फिल्म ने काजोल-शाहरुख के पोज का एक ब्रोंज स्टेच्यू बनाया गया था.

30 साल पहले आई थी फिल्म

आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी राज और सिमरन की लव स्टोरी थी, जो यूरोप के सफर पर एक दूसरे से मिलते हैं, और कुछ ऐसे हालात बनते हैं, जहां दोनों साथ फंस जाते हैं. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. लेकिन सिमरन की शादी उसके पापा ने पहले ही तय कर दी है. किस तरह से राज सिमरन को वापस पाता है ये फिल्म में देखने वाला है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply