
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम
John Abraham on Facing Criticism: फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है. खासकर बॉलीवुड में आउटसाइडर्स के लिए तमाम चुनौतियां रही हैं. वक्त-वक्त पर कई सारे स्टार्स ने इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स होने के नाते क्रिटिसिजम झेला है. इसमें कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने अपनी इंडस्ट्री के शुरुआती दौर को याद किया है और कई सारे खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया है कि कैसे आउटसाइडर होने के नाते उनकी चुनौतियां बढ़ गईं और शायद उनसे ज्यादा किसी भी दूसरे एक्टर को क्रिटिसाइज नहीं किया गया होगा.
एक्टर के मुताबिक 2003 में डेब्यू करने के बाद से ही उन्हें काफी क्रिटिसिजम का सामना करना पड़ा. उनके मुताबिक उनसे पहले शाहरुख खान और अक्षय कुमार को ही आउटसाइडर के तौर पर जाना जाता था. इसके बाद उन्हें आउटसाइडर के तौर पर जाना जाने लगा. एक्टर ने अपने स्ट्रगल के साथ ही अपने कंटम्प्रेरी एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए हैं.
जॉन अब्राहम ने क्या कहा?
जॉन अब्राहम ने एक सेशन के दौरान कहा- जबसे मैंने करियर शुरू किया है तबसे मैं इस इंडस्ट्री में शायद सबसे ज्यादा क्रिटिसाइज किया गया हूं. मैं जब साल 2003 में आया था तो कोई आउटसाइडर्स नहीं थे. सिर्फ शाहरुख खान और अक्षय कुमार को ही आउटसाइडर कहा जाता था. जिस क्रिटिसिजम के साथ मैं गुजरा हूं किसी और ने उस समय उतना क्रिटिसिजम फेस नहीं किया था. मेरे लिए ये सिंपल था. मैं सिर्फ आगे की तरफ देखता था और ज्यादा की उम्मीद नहीं करता था. मैंने कभी खुद का प्रमोशन नहीं किया. मैं मीडिया के बीच भी ज्यादा नहीं रहता था. लेकिन शायद लोग मेरी ईमानदारी को जानते थे और ये भी जानते थे कि मैं कहां से आया हूं.
ये भी पढ़ें- Tiger Vs Pathaan: डिब्बाबंद हो गई शाहरुख-सलमान की टाइगर वर्सेज पठान? ये है पूरा सच
अपने दिमाग को ट्रेंड करने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आपको ये पता होना चाहिए कि आप कॉम्पिटीट नहीं कर रहे बल्कि कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं. मैं अपने को-स्टार्स के साथ काम करते हुए और बेहतर हुआ. मैंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ भी काम किया है. मैंने तो अभिषेक को किस भी किया है. वे हमेशा मुझे एक ऐसे एक्टर के तौर पर देखते हैं जो एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करता है और सामंजस्य बनाकर चलता है. मैं कभी भी जब किसी के साथ काम करता हूं तो कॉम्पिटिशन को बीच में नहीं लाता. मैं बहुत कन्फर्टेबल रहता हूं और ये खूबसूरती आपको फिल्म में भी नजर आएगी.
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे जॉन अब्राहम
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी अपडेट दिया है. विलेनगिरी के बाद अब एक्टर किसी कॉमेडी फिल्म की तलाश में हैं. सीक्वल के इस दौर में अगर बनती है तो जॉन अब्राहम अपनी फिल्म नो स्मोकिंग 2 में खुद को कास्ट होते हुए देखना चाहते हैं. इसके अलावा वे तारिक फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं वे रोहित शेट्टी की भी अपकमिंग फिल्म में नजर आने की तैयारी में हैं.






