Vacancy

10वीं पास और डिप्लोमा होल्डर के लिए नौकरी, NCL में इतने पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

10वीं पास और डिप्लोमा होल्डर के लिए नौकरी, NCL में इतने पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स
10वीं पास और डिप्लोमा होल्डर के लिए नौकरी, NCL में इतने पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

सांकेतिक फोटोImage Credit source: Getty Images

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने तकनीकी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका दिया है. कंपनी ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के 270 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित कोयला खदानों और प्रतिष्ठानों में की जाएंगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी तय तारीखों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी.

कुल पदों की डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 270 पद भरे जाएंगे. इन्हें अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं में बांटा गया है. इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए 148 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, जबकि मैकेनिकल ट्रेड के लिए 108 पद तय किए गए हैं. वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (E&T) ट्रेड के लिए कुल 14 पद आवंटित किए गए हैं.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में कम से कम तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. जिन अभ्यर्थियों के पास बी.ई. या बी.टेक की डिग्री है, वो भी आवेदन कर सकते हैं.

एज लिमिट कितनी है?

5 मार्च 2026 तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तथा ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.

सैलरी और प्रशिक्षण की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को लगभग 47,330 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, एचआरए, अटेंडेंस बोनस समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. E&T ट्रेड के लिए प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष तय है, जबकि इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड के लिए 2 वर्ष का प्रशिक्षण होगा.

क्या है चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न?

चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) से होगा. परीक्षा 100 नंबरों की होगी और इसे हल करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे. इसमें 70 प्रश्न टेक्निकल सब्जेक्ट से और 30 प्रश्न जनलर नॉलेज, रीजनिंग और योग्यता से पूछे जाएंगे. अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

आवेदन के लिए फीस कितनी है?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 5 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं. वहां दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें. लास्ट में फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-CBSE बोर्ड एग्जाम से पहले लग गई चोटहो गए बीमार, जानें परीक्षा को लेकर क्या है नियम

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply