Tech

Jio vs Airtel vs VI: किस कंपनी का 1.5GB डेली डेटा वाला प्लान है बेस्ट?

Jio vs Airtel vs VI: किस कंपनी का 1.5GB डेली डेटा वाला प्लान है बेस्ट?
Jio vs Airtel vs VI: किस कंपनी का 1.5GB डेली डेटा वाला प्लान है बेस्ट?

1.5gb Recharge PlansImage Credit source: सांकेतिक तस्वीर

Reliance Jio, Vodafone Idea (Vi) और Airtel तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इनमें से किस कंपनी का डेली 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान सबसे बेस्ट है? हम आज आप लोगों को इस बात की विस्तार से जानकारी देंगे कि किस कंपनी के प्लान में ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं जिससे कि आपको खुद के लिए प्लान चुनने में आसानी हो.

Jio 799 Plan

रिलायंस जियो का 799 रुपए वाला प्लान आप लोगों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. इस प्लान में कंपनी की तरफ से हर दिन 1.5GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है. एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो ये प्लान JioTV और JioAICloud जैसे एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन भी देता है. इस प्लान में 5G बेनिफिट नहीं मिलता है.

Airtel 859 Plan

एयरटेल के 859 रुपए वाले प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, ये प्लान यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है. FUP डेटा खत्म होने के बाद स्पीड भी घटकर 64 Kbps हो जाती है. एयरटेल का प्लान, भले ही जियो के प्लान से थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें आपको 12 महीने की वैलिडिटी वाला एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम भी मिलता है, जिसकी कीमत एक साल के लिए 4,000 रुपए है. इसके अलावा एक रिवॉर्ड्समिनी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जो आपके लिए काम आएगा अगर आप एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कस्टमर हैं.

Vodafone Idea 859 Plan

वोडाफोन आइडिया का 859 रुपए वाले प्लान के साथ भी रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS दिए जाते हैं और इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी भी 84 दिनों की है. यूजर्स को बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे एक्स्ट्रा फायदे भी इस प्लान के साथ मिलते हैं.

कौन सा प्लान है बेस्ट?

अलग-अलग प्लान के अलग-अलग फायदे हैं. एयरटेल के पास एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम है, जबकि उसी कीमत पर, Vi के पास ये सभी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर हैं. जियो कवरेज में सबसे अच्छा है और सस्ता भी है, लेकिन वहां ज्यादा ऐड-ऑन फायदे नहीं हैं. कीमत के हिसाब से, जियो अच्छा है, लेकिन एयरटेल और Vi के ऑफर भी एक जैसे ही हैं. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह के फायदे चाहिए?

ये भी पढ़ें- स्कैमर्स का नया अड्डा बना भारत! 1 साल में आई 4168 करोड़ Spam Calls

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply