Vacancy

JEE Main 2026 Result : जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आंसर- की जारी, 9 सवाल हुए ड्रॉप, इस बार 36 बोनस नंबर मिलेंगे

JEE Main 2026 Result : जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आंसर- की जारी, 9 सवाल हुए ड्रॉप, इस बार 36 बोनस नंबर मिलेंगे
JEE Main 2026 Result : जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आंसर- की जारी, 9 सवाल हुए ड्रॉप, इस बार 36 बोनस नंबर मिलेंगे

जेईई मेन 2026

JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. NTA ने सोमवार दोपहर को जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी की है. इसमे NTA ने कुल 9 सवाल ड्राॅप किए हैं. ऐसे में अब जेईई मेन 2026 सेशन 1 के कैंडिडेट्स को बोनस नंबर मिलेंगे. बोनस नंबर के तौर पर कुल 36 नंबर कैंडिडेट्स को दिए जाएंगे. ऐसे में जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट कटऑफ पर इसका असर पड़ेगा. रिजल्ट सोमवार शाम को प्रस्तावित है.

आइए जानते हैं कि कैसे जेईई मेन 2026 सेशन 1 की आंसर-की चेक कर सकते हैं? जानते हैं कि NTA ने कौन से पेपर से 9 सवाल ड्राॅप किए हैं? यानी किन कैंडिडेट्स को बोनस नंबर का फायदा मिलेगा? रिजल्ट कटऑफ पर संभावित असर की भी बात करेंगे.

ऐसे चेक कर सकते हैं आंंसर-की

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज खुलेगा. उसमें दिख रहे Final Answer Keys of JEE(Main)-2026 [Session-I] [Paper-I (B.E. / B.Tech)]’ लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा. उसमें दिख रहे फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें.
  • फाइनल आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी, इसे चेक कर सकते हैं.
  • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट की जा सकती है.

पेपर 1 से 9 सवाल ड्राॅप, 36 बाेनस नंबर

NTA ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी की है. NTA ने फाइनल आसंर-की से 9 सवाल ड्राॅप किए हैं. ये 9 सवाल जेईई मेन 2026 सेशन 1 के पेपर-1 यानी बीई/बीटेक के पेपर से हटाए गए हैं. अब इन हटाए गए सवालों के बदले बोनस नंबर दिए जाएंगे. एक सवाल के बदले 4 बोनस नंबर देने का नियम है. इस तरह 9 सवाल हटाए जाने के बाद 36 बाेनस नंबर दिए जाएंगे.

हालांकि कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 17 सवालों पर आपत्तियां जताई थी. कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 10 सवालों को पूरी तरह से गलत बताया था तो वहीं 7 सवालों को तकनीकी रूप से गलत बताया था. इसके बार में NTA को सूचित किया था. कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 10 सवालों के बदले बोनस नंबर की मांग की थी.

जेईई मेन 2026 रिजल्ट कटऑफ पर कितना असर

NTA अब कभी भी जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस बार रिजल्ट में 36 बोनस नंबर दिए जाएंगे. इससे कटऑफ पर असर पड़ना तय है. असल में नियम के अनुसार पेपर 1 (ड्राप सवालों का वाला पेपर) वाले सभी कैंडिडेट्स (सवालों का जवाब देने वाले और नहीं भी देने वाले कैंडिडेट्स) को बोनस नंबर का फायदा मिलेगा. उन्हें 36 नंबर मिलेंगे. वहीं इसके अनुरूप नॉमलाइजेशन के तहत अन्य शिफ्ट में एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स पर भी इसका असर पड़ेगा. एक्सपर्ट के मुताबिक इससे कटऑफ में बदलाव होगा और मामूली पर्सेंटाइल का फर्क भी बड़ी भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें-IIT Madras Internship 2026: आईआईटी मद्रास के साथ करें इंटर्नशिप, 30 हजार रुपये मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply