Vacancy

JEE Main 2026 Result: जेईई स्कोर के बिना भी IIT में पाएं एडमिशन, ये 5 कोर्स दिलाएंगे एंट्री, जानें डिटेल्स

JEE Main 2026 Result: जेईई स्कोर के बिना भी IIT में पाएं एडमिशन, ये 5 कोर्स दिलाएंगे एंट्री, जानें डिटेल्स
JEE Main 2026 Result: जेईई स्कोर के बिना भी IIT में पाएं एडमिशन, ये 5 कोर्स दिलाएंगे एंट्री, जानें डिटेल्स

जेईई मेन 2026 का रिजल्ट जारी

JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते रोज ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जेईई मेन 2026 सेशन 1 में 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. तो वहीं जेईई मेन 2026 सेशन 1 का पास प्रतिशत 96 फीसदी से अधिक रहा है. कुल जमा बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स जेईई मेन 2026 में सफल हुए हैं, लेकिन नियमों की वजह से बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स IITs में एडमिशन के लिए अपात्र हो गए हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए निर्धारित जेईई मेन स्कोर हासिल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में कैंडिडेट्स और उनके पैरेंटस निराश हैं, लेकिन सच ये है कि IITs एडमिशन में जेईई स्कोर के बिना भी एडमिशन लिया जा सकता है. ऐसे में 5 कोर्स बेहद ही मददगार साबित हो सकते हैं.

आइए जानते हैं कि IITs में एडमिशन के लिए होने वाले एग्जाम यानी जेईई एडवांस्ड में कितने स्कोर तक शामिल हो सकते हैं? जानेंगे कि जेईई स्कोर के बिना IITs में एडमिशन कैसे मिलता है?

जेईई मेन के किस स्काेर पर IITs में एडमिशन का मौका?

IITs में एडमिशन के लिए दो स्तर पर जेईई एग्जाम देना होता है. इसमें प्रारंभिक स्तर पर जेईई मेन देना होता है. वहीं दूसरे स्तर पर जेईई एडवांस्ड शामिल है. असल में नियमानुसार जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख स्कोर (जनरल और आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स की मेरिट पर आधारित) वाले कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलता है. वहीं जेईई एडवांस्ड में टॉप स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स को IITs में एडमिशन का मौका मिलता है.

जेईई स्कोर के बिना इन 5 कोर्स से IITs में एडमिशन

जैसा की आप अभी तक समझ गए होंगे कि देश की सभी 23 IITs में एडमिशन के लिए शानदार जेईई स्कोर चाहिए होता है. पहले तो जेईई मेन में शानदार स्कोर करने वालों को ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलता है. वहीं जेईई एडवांस्ड में टाॅप स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स को ही IITs में एडमिशन मिलता है. कुल जमा IITs में एडमिशन का रास्ता मुख्य तौर पर जेईई स्काेर से ही खुलता है, लेकिन मौजूदा समय में कई IITs बिना जेईई स्कोर के भी एडमिशन देने लगी हैं. IITs ने ऐसे 5 यूजी कोर्स शुरू किए हैं. आइए सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं कि जेईई स्कोर के बिना IITs में एंट्री दिलाने वाले 5 कोर्स कौन से हैं?

JEE स्कोर के बिना IIT मद्रास से बनें स्पेस साइंटिस्ट

जेईई स्कोर के बिना IIT मद्रास से स्पेस साइंटिस्ट बना जा सकता है. असल में इसी साल से IIT मद्रास ने एयरोनॉटिक्स और स्पेस टेक में ऑनलाइन BS प्रोग्राम लॉन्च किया है. ऑनलाइन संचालित होने वाला ये कोर्स एयरोनॉटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी में BS कोर्स एक स्किल-बेस्ड अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है. IIT मद्रास की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस कोर्स में एडमिशन के लिए 12वीं और 10वीं के बाद दो साल की ITI पास करने वाले और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वाले आवेदन कर सकते हैं. कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी संबंधित IIT की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.

JEE स्कोर के बिना IIT मद्रास से करें BS इन डेटा साइंस

जेईई स्कोर के बिना IIT मद्रास से BS इन डेटा साइंस कोर्स किया जा सकता है. इस कोर्स में 12वीं के बाद एडमिशन लिया जा सकता है. हालांकि एडमिशन के एक महीने बाद क्वालीफायर एग्माम होता है, जिसके बाद कोर्स के फांउडेशन लेवल पर एडमिशन मिलता है. ये एक डिग्री कोर्स है. कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी संबंधित IIT की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.

JEE स्कोर के बिना IIT दिल्ली से करें रोबोटिक्स कोर्स

जेईई स्कोर के बिना IIT दिल्ली में भी एडमिशन लिया जा सकता है. IIT दिल्ली ने जेईई स्काेर के बनिा एडमिशन देने के लिए रोबोटिक्स एक्जुक्यूटिव कोर्स शुरू किया है. ये 5 महीने का ऑनलाइन कोर्स है, जो AI और मशीन लर्निंग पर केंद्रित है. कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी संबंधित IIT की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.

JEE स्कोर के बिना IIT कानपुर से करें क्लाउड कम्प्यूटिंग

जेईई स्कोर के बिना IIT कानपुर में एंट्री संभव है. IIT कानपुर ने क्लाउड कम्प्यूटिंग और डेवऑप्स कोर्स शुरू किया है. ये 8 महीने का प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स है, जो गैर तकनीकी शिक्षा वाले कैंडिडेट्स के लिए भी उपलब्ध है. कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी संबंधित IIT की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.

JEE स्कोर के बिना IIT गुवाहाटी से करें जेनेटिक इंजीनियरिंग

जेईई स्कोर के बिना IIT गुवाहाटी से जेनेटिक इंजीनियरिंग की जा सकती है. ये कोर्स लाइफ साइंस ओर बायोटेक्नोलॉजी के उन कैंडिडेट्स के लिए उपयोगी है, जो डीएनए तकनीक पर काम करना चाहते हैं. कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी संबंधित IIT की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2026 Topper: गयाजी के शुभम कुमार ने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, पिता चलाते हैं हार्डवेयर की दुकानबहन IIT की स्टूडेंट

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply