Jana Nayagan Leak Sonu Sood Reaction: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों में साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी. लेकिन 4 महीने में भी ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी है. इस फिल्म को लेकर इसलिए भी माहौल बना हुआ है क्योंकि ये थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. जन नायगन को लेकर जहां फैंस के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लिए एक बुरी खबर भी आई है जिसने सभी को चिंता में डाल लिया है. दरअसल फिल्म के कुछ सीन्स इसकी रिलीज से पहले ही लीक हो गए हैं.

इसपर खुद ने रिएक्ट किया है और उन्होंने वीडियो लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. इसके अलावा इस वीडियो लीक मामले पर कई सारे स्टार्स के भी रिएक्शन्स आ रहे हैं. जहां एक तरफ रजनीकांत उनके सपोर्ट में आए हैं वहीं दूसरी तरफ अब बॉलीवुड से भी थलपति विजय को समर्थन मिल रहा है. अब एक्टर सोनू सूद ने जन नायगन के वीडियो लीक होने पर नाराजगी जताई है. आइए जानते हैं कि एक्टर ने इस मौके पर क्या कहा है.
सोनू सूद ने क्या कहा?
सोनू सूद ने इस मौके पर कहा- ये देखना दिल तोड़ देने वाला है कि जन नायगन फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. एक फिल्म बनाने में सालों का एफर्ट लगता है पैशन लगता है और कई स्लीपलेस नाइट्स से होकर गुजरना पड़ता है. जो लोग फिल्म का हिस्सा होते हैं वही इस बात को समझ पाते हैं. फिल्म मेकर के लिए तो एक फिल्म किसी बच्चे की तरह होती हैं. पायरेसी सिर्फ इलीगल ही नहीं है बल्कि ये फिल्म से जुड़े हर कलाकार का अपमान होता है. इसके खिलाफ अब स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की जरूरत है. मैं @actorvijay के साथ खड़ा हूं और उन्हें सपोर्ट करता हूं. आओ सिनेमा का सम्मान करते हैं.
–
रजनीकांत-कमल हासन का मिला सपोर्ट
जन नायगन के सीन्स लीक होने के बाद से भारी बवाल मचता नजर आ रहा है. स्टार्स इससे खुश नहीं हैं और साउथ और बॉलीवुड से वीडियो लीक करने वाले के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग जारी है. साउथ से दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और चिरंजीवी भी जन नायगन फिल्म के सपोर्ट में उतरे हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. फिल्म की बात करें तो इसकी रिलीज डेट अभी नहीं आई है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म 22 जून 2026 को थलपति विजय के 52वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज की जा सकती है.





