Entertainment

Jab We Met 2: क्या इम्तियाज अली बनाएंगे जब वी मेट 2? रणबीर कपूर की इस फिल्म के सीक्वल पर भी दिया अपडेट

Imtiaz Ali Jab We Met 2 Film Update: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे डायरेक्टर्स रहे हैं जो अपनी खास किस्म की फिल्ममेकिंग के लिए जाने जाते हैं. संजय लीला भंसाली का फिल्म मेकिंग का अपना अलग अंदाज है वहीं अनुराग कश्यप अपनी यूनिक स्टाइल में फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. इसी तरह जब रोमांटिक और पोएटिक फिल्मों की बात आती है तो इसमें इम्तियाज अली का नाम जरूर आता है. वे काफी समय से फिल्में बना रहे हैं और उनकी अपनी अलग फैन फॉलोइंग भी है. उन्हें जब वी मेट जैसी शानदार रोमांटिक फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है. फैंस उनसे हमेशा इस फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछते रहते हैं.

Jab We Met 2: क्या इम्तियाज अली बनाएंगे जब वी मेट 2? रणबीर कपूर की इस फिल्म के सीक्वल पर भी दिया अपडेट
Jab We Met 2: क्या इम्तियाज अली बनाएंगे जब वी मेट 2? रणबीर कपूर की इस फिल्म के सीक्वल पर भी दिया अपडेट

अब से हालिया इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर से उनकी सफल फिल्मों के सीक्वल के बारे में पूछा गया. डायरेक्टर से जब वी मेट और तमाशा जैसी फिल्मों के सीक्वल के बारे में भी पूछा गया. आइए जानते हैं कि डायरेक्टर ने इसपर क्या रिएक्ट किया और उनके करियर के फ्यूचर प्लान आखिर क्या हैं.

इम्तियाज ने जब वी मेट 2 पर क्या कहा?

इम्तियाज अली ने जब वी मेट के सीक्वल पर बात करते हुए कहा- ‘मैं इसके बारे में सुनता रहता हूं. जो लोग भी इस फिल्म के बारे में पूछते हैं मैं तो यही कहता हूं कि लव आज कल 2 भी तो बनाई थी ना, वो तो इतनी अच्छी नहीं चली.’ इसके बाद भविष्य में सीक्वल के बनने की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा- मुझे ऐसा लगता है कि जब कोई चीज मेरे पार एक फिल्ममेकर बनने के नाते बहुत स्ट्रॉन्गली हिट करेगी तब मैं बनाऊंगा. लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ऐसा होगा. खासकर जब वी मेट के लिए तो मैं ऐसा नहीं करूंगा. कुछ चीजों को वैसे ही छोड़ देना ही अच्छा होता है.

किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं इम्तियाज अली?

वहीं इम्तियाज अली ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करते हु्ए कहा कि अन्य फिल्मों की बात करें तो वे अपने फिल्ममेकिंग के अप्रोच को इतना कलकुलेटेड नहीं रखना चाहते हैं. वे बोले- ‘मैं इस तरह से फिल्में नहीं बनाता हूं कि ये कोई पैसा कमाने का प्लान है. मैं प्रोफेशनल मूव पर इतना यकीन नहीं रखता हूं. अच्छी फिल्में इस तरह से नहीं बनाई जाती हैं. फिल्में तब बनती हैं जब कोई कहानी हिट करती है. मैं ऐसी ही दुनिया में रहना चाहता हूं.’ इम्तियाज अली की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म अमर सिंह चमकीला को फैंस का खूब प्यार मिला था. अब वे मैं वापस आऊंगा नाम की फिल्म बना रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply