बड़ा फायदेमंद है दही के साथ गुड़ का सेवन, सर्दी-जुकाम से लेकर खून की कमी तक होती है !

दही का सेवन शरीर के लिए बड़ा ही फायदेमंद होता है। वह इसलिए कि इसमें प्रचुर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दही के साथ यदि गुड़ मिलाकर खाया जाए तो इससे दही की ताकत और बढ़ जाती है। दरअसल गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन की मौजूदगी होती है। दही और गुड़ के फायदे जब मिल जाते हैं, तो शरीर में ये कमाल का प्रभाव दिखाते हैं।

बड़ा फायदेमंद है दही के साथ गुड़ का सेवन, सर्दी-जुकाम से लेकर खून की कमी तक होती है !

यह कहना गलत नहीं होगा कि दही के साथ यदि गुड़ मिलाकर खाया जाए तो इससे दही खाने का फायदा दोगुना हो जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप दही के साथ गुड़ मिलाकर खाते हैं तो इससे आपको किस-किस तरह के लाभ मिलते हैं। यह न सिर्फ आपके पेट को पूरी तरह से स्वस्थ रखता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य से संबंधित अन्य परेशानियों को भी दूर करके यह आपको स्वस्थ बनाए रखता है।

सर्दी-जुकाम में देता है आराम

यदि आप उन लोगों में से एक हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या से हमेशा ही परेशान रहते हैं तो आपको खट्टी दही में थोड़ा गुड़ और काली मिर्च मिलाकर इसका नियमित रूप से सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इससे बहुत जल्द आपको लाभ मिलने लगेंगे। गुड़ में खनिज के साथ पोटैशियम, मैग्निशियम, आयरन, मैग्नीज, कॉपर और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपके शरीर से बीमारियों को दूर ही रखते हैं।

खून की कमी को करता है दूर

शरीर में यदि आपके खून की कमी हो गई है तो ऐसे में भी आपको दही और गुड़ का सेवन मिलाकर करना चाहिए। गुड़ का सेवन जब आप करते हैं तो इससे आपके शरीर में जो रक्त की कमी होती है, वह पूरी हो जाती है। इस तरह से दही और गुड़ का सेवन करने से आपके शरीर में रक्त पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जिससे आपका शरीर ठीक तरीके से काम करता रहता है।

तनाव में मिलती है राहत

दही एक ऐसी चीज है, जिसका सीधा संबंध मस्तिष्क से होता है। यदि आप दही और गुड़ मिलाकर खाते हैं तो इससे आपका तनाव घटने लगता है। दही में तनाव को घटाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना यदि आप दही में गुड़ मिलाकर खाएं तो आप कभी तनाव की चपेट में आएंगे ही नहीं।

पीरियड्स के दर्द में देता है आराम

पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स और दर्द आम बात होती है। ऐसे में यदि दही में गुड़ मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो यह इन दोनों से राहत दिलाने का काम करता है। न केवल पीरियड्स के दर्द में दही के साथ गुड़ का सेवन आराम देता है, बल्कि पेट में जो ऐंठन हो रही होती है, उसे भी दूर करने में यह लाभदायक साबित होता है।

पाचन क्रिया को बनाता है बेहतर

शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए शरीर में जिन चीजों की आवश्यकता होती है, दही और गुड़ में ये सभी चीजें पाई जाती हैं। दही और गुड़ का सेवन यदि आप रोजाना करते हैं तो इससे आपके पेट में कब्ज नहीं होती है। इसके अलावा एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याओं से भी आपको दो-चार नहीं होना पड़ता है। रोजाना एक कटोरी दही में यदि आप गुड़ मिलाकर खाएं तो इससे आपका पेट पूरी तरीके से स्वस्थ रहता है।

हड्डियों के विकास में सहायक

दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे कि आपकी हड्डी का विकास ठीक तरीके से हो पाता है। दांत और नाखून भी इसके सेवन से मजबूत बनते हैं। इसके अलावा शरीर की मांसपेशियां भी अच्छी तरह से काम करती हैं। जब इसमें गुड़ मिल जाता है तो यह दही के प्रभाव को और अधिक बढ़ा देता है।

वजन घटाने में लाभदायक

मोटापे की वजह से यदि आप परेशान हैं और लाख कोशिश करने के बाद भी वजन आपके शरीर का कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है तो ऐसे में दही और गुड़ का सेवन आपके लिए बड़ा ही फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से यदि आप दही में गुड़ मिलाकर खाना शुरू कर दें तो कुछ ही दिनों में आपको अंतर दिखने लगेगा।

दूर होती है थकावट

दही में गुड़ मिलाकर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। आपकी थकावट दूर होती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है।