Strawberry Benefits: स्ट्रॉबेरी एक मीठा व रसीला फल है जो लाल रंग का होता है, स्ट्रॉबेरी खाने से सेहत को काफी फायदे मिलते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

स्ट्रॉबेरी टेस्टी और हेल्दी फल है, जो किसी सुपरफूड से कम नहीं है, यह एक छोटी, रसीली, लाल रंग की बेरी होती है, जो अपने अनोखे स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए प्रसिद्ध है। स्ट्रॉबेरी की खेती ज्यादातर ठंडे इलाकों में की जाती है और यह अमेरिका और यूरोप में सबसे ज्यादा उगाई जाती है। भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में की जाती है।
स्ट्रॉबेरी विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो पूरे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है, आइए जानते हैं इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में।
स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करे: स्ट्रॉबेरी में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में सहायता करती है, यह सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक है।
- स्किन को ग्लोइंग: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और एलेजिक एसिड त्वचा के सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते है, यह झुर्रियों को कम करने, दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा में निखार लाने में सहायता करती है।
- दिल को रखे स्वस्थ: स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते है, यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
- पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: फाइबर से भरपूर होने के कारण स्ट्रॉबेरी पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होती है, यह पेट को हल्का और डाइजेशन को दुरुस्त रखती है।
- वजन घटाने में सहायक: स्ट्रॉबेरी कम कैलोरी और हाई फाइबर युक्त होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होती है, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और ज्यादा खाने से बचाती है।
- आंखों की रोशनी बढ़ाए: इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते है, यह मोतियाबिंद और अन्य आंखों की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है।
- कैंसर से बचाव में सहायक: स्ट्रॉबेरी में एलेजिक एसिड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते है।
- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, डायबिटीज मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित और हेल्दी फल है।