Business

क्या केंद्र सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही स्कूटी, आया ये बड़ा अपडेट

क्या केंद्र सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही स्कूटी, आया ये बड़ा अपडेट
क्या केंद्र सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही स्कूटी, आया ये बड़ा अपडेट

PIB फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आधार कार्ड के आधार पर मुफ्त स्कूटी देने की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल rounakkumartalks द्वारा साझा किया गया है. हालांकि, सरकार ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है.

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट #PIBFactCheck ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया है और इसमें किया गया दावा झूठा है. केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना वर्तमान में नहीं चलाई जा रही है, जिसके तहत आधार कार्ड दिखाकर महिलाओं को मुफ्त स्कूटी दी जा रही हो.

यहां मिलेगी केंद्र सरकार की योजना की जानकारी

PIB ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे भ्रामक वीडियो और संदेशों पर भरोसा न करें. कई बार AI तकनीक की मदद से नेताओं की आवाज और चेहरे का इस्तेमाल कर नकली वीडियो तैयार किए जाते हैं, जिससे लोगों को भ्रमित किया जा सके.

सरकार ने कहा है कि जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट http://myscheme.gov.in
पर ही भरोसा करें. इस पोर्टल पर केंद्र और राज्य सरकारों की सभी मान्यता प्राप्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है.

ऐसे किसी भी खबर की करें पुष्टि

PIB फैक्ट चेक ने यह भी कहा है कि यदि किसी को केंद्र सरकार से संबंधित कोई संदिग्ध खबर, वीडियो या तस्वीर दिखाई दे, तो उसे तुरंत @PIBFactCheck को भेजें. वहां से उसकी सच्चाई की जांच कर सही जानकारी साझा की जाएगी.

विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल युग में फर्जी खबरें और AI से बनाए गए वीडियो तेजी से फैलते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी योजना या सरकारी घोषणा पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोत से जरूर करें.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply