Entertainment

क्या अल्लू अर्जुन को बदनाम कर रहा बॉलीवुड? पैन इंडिया सुपरस्टार के खिलाफ कौन रच रहा साजिश

क्या अल्लू अर्जुन को बदनाम कर रहा बॉलीवुड? पैन इंडिया सुपरस्टार के खिलाफ कौन रच रहा साजिश
क्या अल्लू अर्जुन को बदनाम कर रहा बॉलीवुड? पैन इंडिया सुपरस्टार के खिलाफ कौन रच रहा साजिश

एक्टर अल्लू अर्जुन

‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं. बॉक्स ऑफिस हो या फिर लोगों का दिल हर जगह अल्लू अर्जुन का राज है, लोग उनके दीवाने हैं. हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि उनकी इस पॉपुलैरिटी से बॉलीवुड के लोगों को खतरा महसूस होने लगा है. जहां एक तरफ अल्लू अर्जुन अपने कई प्रोजेक्ट पर बिजी हैं, तो वहीं साल 2026 की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फेक नैरेटिव चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं, उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है.

दरअसल, कई बार अल्लू अर्जुन ने दरियादिली की मिसाल पेश की है. कभी वो इलाज के लिए पैसे देकर फैंस की मदद करते दिखे, तो कभी बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे डोनेट किए, तो वहीं कभी अनाथ बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा उठाया. अल्लू अर्जुन ने कई बार ये साबित किया है कि वो सिर्फ पर्दे के नहीं रियल लाइफ के भी हीरो हैं. पर हाल ही में कावेरी बरुआ नाम की एक ब्रांड मैनेजर ने अल्लू अर्जुन को बदनाम करने के लिए कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसने अल्लू अर्जुन के फैंस का भी दिल दुखा दिया है.

अल्लू अर्जुन के खिलाफ फर्जी दावे

कावेरी ने दावा किया अल्लू अर्जुन से मिलना मुश्किल है. उनके दो-तीन मैनेजर हैं, जिन्होंने एक लंबी सूची बनाई है. उस सूची में 42 शर्तें हैं. कावेरी का दावा है कि उस सूची में ये बातें लिखी हुई हैं कि आप जब अल्लू अर्जुन के सामने जाते हैं तो क्या कर सकते हैं और क्या नहीं. जैसे- आप उनकी आंखों में नहीं देख सकते, उनसे हाथ नहीं मिला सकते. उनके इन दावों पर अल्लू अर्जुन की टीम ने सफाई दी और इन दावों को फर्जी बताया.

अल्लू अर्जुन की टीम की सफाई

अल्लू अर्जुन की टीम ने कहा, “अल्लू अर्जुन के बारे में हाल ही में किए गए कमेंट्स बेबुनियाद और फर्जी हैं. वो हमेशा पूरी गरिमा और सम्मान के साथ काम करते हैं. हम इन आरोपों को गंभीरता से लेते हैं और हमारी लीगल टीम ऐसी बातें फैलाने वाले लोगों पर मानहानि का केस करने जा रही है.” अल्लू अर्जुन की टीम ने सभी से रिक्वेस्ट करते हुए ये भी कहा कि इस तरह की बेबुनियाद बातों को फैलाने से बचें.

फर्जी हैं सोशल मीडिया पर हो रहे दावे

  • सोशल मीडिया पर 42 शर्तों की लिस्ट वायरल कराई जा रही है. उसमें से एक प्वाइंट ये है कि आपका फोन साइलेंट होना चाहिए. अब ये दावा इसी से खारिज हो जाता है कि जब भी किसी फिल्म पर काम चल रहा होता है तो सेट पर फोन साइलेंट ही रखे जाते हैं. जब हम किसी मीटिंग में भी होते हैं तो डिस्टर्बेंस पैदा न हो इसलिए फोन को मीटिंग में भी साइलेंट मोड पर रखा जाता है.
  • वायरल लिस्ट में ये भी लिखा है कि आप उनसे पर्सनल और फैमिली से जुड़े सवाल नहीं पूछ सकते. सिनेमा की दुनिया से लेकर आम जनता तक, कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं होता है कि वो उनका एटीट्यूड है. ऐसे में ये दावे बिल्कुल ही बेबुनियाद लगते हैं.
  • ये भी कहा गया कि जब तक प्रोजेक्ट की ऑफिशियल शूटिंग शुरू न हो तब तक आप सारे कैमरा कवर होने चाहिए, यानी बंद होने चाहिए. ये प्वाइंट कितना बेबुनियाद है इसका अंदाजा इसी से लगाया सकता है कि फिल्म के सेट पर ज्यादातर मेकर्स ‘नो फोन पॉलिसी’ अपनाते हैं, ताकि फिल्म से जुड़े सीन लीक न हों. शूटिंग छोड़िए, अब तो बॉलीवुड स्टार्स शादियों में भी ‘नो फोन पॉलिसी’ अपनाने लगे हैं.

फैंस की मदद को तैयार रहते हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के चमकते हुए सितारे हैं. उन्होंने इंडियन सिनेमा को ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्म दी है, जो भारत की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बड़ी फिल्म है. वो हमेशा गरीब लोगों और फैंस की मदद को तैयार रहते हैं. ऐसे में उनके बारे में ऐसी बातें कहना किसी भी तरह से उचित नहीं लगता है. कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की सफलता से हिंदी सिनेमा के कुछ लोग खतरा महसूस कर रहे हैं. इसी वजह से उनके खिलाफ इस तरह की साजिश रची जा रही है और फर्जी बातें फैलाई जा रही हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply