Viral

IPL Captain Price: ऋषभ पंत सबसे महंगे तो अजिंक्य रहाणे सबसे सस्ते, आईपीएल 2026 में किस कप्तान की कितनी कीमत?


IPL Captain Salary: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो चुकी है. सोमवार (6 अप्रैल) तक 12 मैच भी हो चुके हैं. इस रोमांचक सीजन की शुरुआत से पहले ही बाजार में खिलाड़ियों की सैलरी, विशेष रूप से कप्तानों की सैलरी को लेकर काफी चर्चा है. इस बार की नीलामी, रिटेंशन और नियुक्ति के बाद कप्तानों की फीस के कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं.

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के सबसे महंगे कप्तान के रूप में अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया है. उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ में साइन किया था. पंत न केवल इस सीजन के सबसे महंगे कप्तान हैं, बल्कि वे आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी और कप्तान भी हैं.

कमाई की रेस में पंत के करीब कौन है?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सैलरी लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 26.75 करोड़ की भारी-भरकम राशि के साथ टीम की कमान सौंपी गई है. उन्होंने पिछले सीजन में पंजाब को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी कीमत को साबित भी किया था. इस बार भी टीम ने 3 में से अब तक 2 मैच जीत लिए हैं. एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ है.

पंत-अय्यर के बाद कौन-कौन?
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 18 करोड़ की सैलरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं . गुजरात टाइटंस ने भी अपने कप्तान शुभमन गिल पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें 16.50 करोड़ की फीस दी है. इतनी ही कीमत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल की भी है. हार्दिक पांड्या के कप्तान हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी से 16.35 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.

आईपीएल 2026 के मुख्य कप्तानों की सैलरी पर एक नजर
टीम

कप्तान

सैलरी (करोड़ रुपये में)

लखनऊ सुपर जाएंट्स

ऋषभ पंत

27.00

पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर

26.75

चेन्नई सुपरकिंग्स

ऋतुराज गायकवाड़

18.00

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल

16.50

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल

16.50

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या

16.35

राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग

14.00

सनराइजर्स हैदराबाद

ईशान किशन

11.25

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार

11.00

कोलकाता नाइटराइडर्स

अजिंक्य रहाणे

1.50

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply