आईपीएल 2026 के ग्रुप स्टेज का 24 मई रविवार को आखिरी दिन है। इस दिन अंतिम दो मैच होने हैं। पहले मैच के बाद ही संभवत: प्लेऑफ की चौथी टीम तय हो सकती है। पहले मैच में होगा। दिन का दूसरा और इस साल का अंतिम ग्रुप मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

दिल्ली और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। राजस्थान और केकेआर की किस्मत दांव पर हैं। पंजाब की जगह भी 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर सुरक्षित नहीं है। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को शनिवार को हराते हुए खुद कोमें बरकरार रखा था। मगर पंजाब की किस्मत अब राजस्थान और केकेआर के नतीजों पर निर्भर है।
क्या है प्लेऑफ का गणित?
अगर राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीत गई तो अन्य सभी टीमें रेस से बाहर हो जाएंगी और रॉयल्स प्लेऑफ की चौथी टीम बन जाएगी। अगर मुंबई ने राजस्थान का खेल बिगाड़ा और उसे हराया तो शाम वाला मैच अहम हो जाएगा। केकेआर की भिड़ंत शाम के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से होगी।
अगर केकेआर यह मैच जीती और राजस्थान पहला मैच हारी तो पंजाब की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, पंजाब किंग्स का नेट रनरेट बेहतर है, ऐसे में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। फिलहाल राजस्थान रेस में आगे है और उसका टिकट सिर्फ खुद उसकी जीत पर ही निर्भर है। बाकी पंजाब और केकेआर को दूसरों के भरोसे रहना है।
Khabar Monkey
IPL 2026 के 68 मैचों के बाद अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
| आरसीबी (Q) | 14 | 9 | 5 | 18 | 0.783 |
| गुजरात टाइटंस (Q) | 14 | 9 | 5 | 18 | 0.695 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (Q) | 14 | 9 | 5 | 18 | 0.524 |
| पंजाब किंग्स | 14 | 7 | 6 | 15 | 0.309 |
| राजस्थान रॉयल्स | 13 | 7 | 6 | 14 | 0.083 |
| केकेआर | 13 | 6 | 6 | 13 | 0.011 |
| सीएसके (E) |
14 | 6 | 8 | 12 | -0.345 |
| दिल्ली कैपिटल्स (E) |
13 | 6 | 7 | 12 | -0.871 |
| मुंबई इंडियंस (E) |
13 | 4 | 9 | 8 | -0.51 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स (E) |
14 | 4 | 10 | 8 | -0.74 |
MI vs RR: वैभव सूर्यवंशी का हो सकता है इस सीजन आखिरी मैच; देखें संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले यानी मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, लाइव प्रसारण तथा लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट दी गई है।





