Sports

IPL 2026 के बाद इन 2 खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया की टी20 टीम से छुट्टी, 1-1 रन के लिए कर रहे संघर्ष

Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज बेहद धुआंधार अंदाज में हुआ है. आईपीएल 2026 के हर मैच में कुछ खास देखने को मिल रहा है. आईपीएल के हर सीजन के बाद टीम इंडिया (Team India) में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. भारतीय टीम ने अभी हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब अपने नाम किया था, लेकिन जिन खिलाड़ियों ने भारत को टी20 विश्व कप जीताने में मदद की थी, अब वो आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं.

IPL 2026 के बाद इन 2 खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया की टी20 टीम से छुट्टी, 1-1 रन के लिए कर रहे संघर्ष
IPL 2026 के बाद इन 2 खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया की टी20 टीम से छुट्टी, 1-1 रन के लिए कर रहे संघर्ष

भारतीय टीम (Team India) के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) रनों के लिए तरस रहे हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे घातक गेंदबाज को अभी तक 4 मैचों बाद भी कोई विकेट नही मिला है. आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया से कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी होने वाली है. आइए आपको डिटेल्स में बताते हैं.

Team India से हो सकती है इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम (Team India) से कुछ घातक खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. इन खिलाड़ियों में पहला नाम अभिषेक शर्मा का है. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में फ्लॉप साबित हुए थे. वहीं फाइनल में उनके बल्ले से रन निकले थे, इसके अलावा सिर्फ 1 और मैच में उनके बल्ले से अर्द्धशतक निकला था.

उसके बाद इस लिस्ट में अगला नाम तिलक वर्मा का है, टीम इंडिया (Team India) के लिए इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप 2026 के दौरान काफी संघर्ष किया था, इन दोनों खिलाड़ियों ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में उस तरह का प्रदर्शन नही किया था, जैसा प्रदर्शन उन्होंने एशिया कप में किया था वो प्रदर्शन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में देखने को नही मिला था.

आईपीएल 2026 में पूरी तरह से फ्लॉप हैं ये दोनों खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा ने इस आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाए, वहीं केकेआर के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 21 गेंदों में 48 रन जरुर बनाए, लेकिन अगले ही मैच में वो खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद अगले मैच में उन्होंने वापसी की और 28 गेंदों में 74 रन बनाए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की वजह से ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो सकता है.

वहीं तिलक वर्मा की बात करें तो मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने अब तक आईपीएल 2026 के 4 मैचों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा ने आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाए, जबकि केकेआर के खिलाफ उनके बल्ले से 20 रन निकले, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका खाता तक नही खुला था.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply