चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का रिश्ता आईपीएल 2008 (IPL 2008) से ही चला आ रहा है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताई है. सीएसके पर जब बैन लगा था, सिर्फ उसी समय तक ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के लिए नही खेला, लेकिन उसके बाद हर सीजन खेलते नजर आए थे.

इस सीजन की शुरुआत में ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चोट की वजह से शुरुआती 4 मैचों से बाहर हुए थे, लेकिन वो पुरे सीजन एक भी मैच नही खेल सके थे. अब खबर की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में किसी और टीम से खेलते नजर आ सकते हैं.
IPL 2027 में नई टीम से खेलेंगे MS Dhoni
आईपीएल 2027 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और चेन्नई सुपर किंग्स के रास्ते अलग हो सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो माही और सीएसके के रिश्ते में दरार आ गई है. महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके में मतभेद की वजह खिलाड़ियों का चयन है. सीएसके जहां युवा खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल कर रही है, वहीं धोनी हमेशा से ही अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के पक्ष में रहे हैं.
Khabar Monkey
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी माना कि चेन्नई सुपर किंग्स के हार की असली वजह टीम में चोटिल और अनुभवी खिलाड़ियों का न होना रहा है. आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे, लेकिन फिट होने के बावजूद उन्होंने सीएसके के लिए नही खेला.
आईपीएल 2026 में सीएसके का प्रदर्शन रहा शर्मनाक
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद ही शर्मनाक तरीके से की थी. सीएसके को शुरुआती 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा, उसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत मिली, फिर 1 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. वहीं उसके बाद 1 मैच में फिर सीएसके ने जीत हासिल की, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को उसके बाद गुजरात टाइटंस से हार मिली.
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने इसके बाद लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की, लेकिन सीजन का अंत बेहद शर्मनाक तरह से किया, अंतिम 3 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, इस तरह से सीएसके को 14 में से सिर्फ 6 मैचों में जीत हासिल हुई और 12 अंको के साथ टीम 7वें स्थान पर है.
;





