बाढ में बह गया पूरा पाकिस्तान!’! भारत बोलाः` मान जा नहीं तो हो जायेगा दफन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की हरकतों के बाद भी भारत ने बड़ा दिल दिखाया है। पहले ही बारिश और भूस्खलन से बेहाल पाकिस्तान को भारत ने नसीहत दी है। भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में सचेत किया है। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है। खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर चेतावनी जारी की है।

बाढ में बह गया पूरा पाकिस्तान!’! भारत बोलाः` मान जा नहीं तो हो जायेगा दफन

भारत ने पाकिस्तान को किया आगाह
समाचार पत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है। भारत या पाकिस्तान की ओर से इस घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और आमतौर पर ऐसी जानकारी सिंधु जल आयुक्त के माध्यम से साझा की जाती है। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है।

भारत ने उठाए कड़े कदम
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े और बड़े कदम उठाए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था। सिंधु जल संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के बंटवारे और उपयोग को नियंत्रित करती रही है।

पाकिस्तान में बिगड़ेंगे हालात?
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 30 अगस्त तक पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। एनडीएमए की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पहले ही मानसून की बारिश ने तबाही मचा रखी है। बाढ़, बारिश और भूस्खलन जैसी आपदाओं की वजह से पाकिस्तान में अब तक 788 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 1,018 लोग घायल हुए हैं।