Business

India-US Trade Deal: जिन देशों पर प्रतिबंध नहीं वहां से तेल खरीदेगा भारत, डील पर आया बड़ा अपडेट

India-US Trade Deal: जिन देशों पर प्रतिबंध नहीं वहां से तेल खरीदेगा भारत, डील पर आया बड़ा अपडेट
India-US Trade Deal: जिन देशों पर प्रतिबंध नहीं वहां से तेल खरीदेगा भारत, डील पर आया बड़ा अपडेट

क्रूड ऑयल

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर सहमति बन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर शाम ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. ट्रंप ने कहा कि वह भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर देंगे. इस डील से भारतीय एक्सपोर्ट पर ज्यादा टैरिफ में कमी आई है, जिससे एक बड़ी अनिश्चितता खत्म हो गई है जो करेंसी पर दबाव डाल रही थी. इसके अलावा ट्रंप ने दावा किया है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदने और रूस से तेल आयात बंद करने के लिए तैयार हो गया है, हालांकि, भारत की ओर से तेल खरीदी पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

सूत्रों के मुताबिक, भारत दुनिया में जहां भी प्रतिबंध नहीं है वहां से कच्चा तेल रेट के आधार पर खरीदता रहेगा. वेनेजुएला पर जब पाबंदी थी तब नहीं खरीदा था. अब पाबंदी नहीं है इसलिये वेनेजुएला से तेल खरीदा जाएगा. बड़ी बात ये है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है. कृषि और डेयरी में जो संवेदनशील क्षेत्र प्रोटेक्टेड थे वे आगे भी रहेंगे.

अपडेट जारी है..

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey