Politics

India-Bangladesh Relations: ‘भाई’ के बाद अब फूल और मिठाई… ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को भेजा तोहफा

India-Bangladesh Relations: ‘भाई’ के बाद अब फूल और मिठाई… ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को भेजा तोहफा
India-Bangladesh Relations: 'भाई' के बाद अब फूल और मिठाई... ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को भेजा तोहफा

ममता ने तारिक रहमान को भेजे फूल और मिठाई.

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान की पार्टी की ‘ऐतिहासिक’ जीत के बाद उन्हें फूल और मिठाइयां भेजीं. बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संस्था (BSS) ने बताया कि बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य अतीकुर रहमान रुमान ने शाम को गुलशन में पार्टी चेयरमैन के पॉलिटिकल ऑफिस में ये तोहफे लिए.

इससे पहले शुक्रवार को, ममता बनर्जी, जिन्हें अक्सर ‘दीदी’ कहा जाता है, ने बांग्लादेश के नागरिकों के साथ-साथ ‘तारिक भाई’ को भी बधाई दी और रमजान के पवित्र महीने से पहले पड़ोसी देश को शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, शुभोनंदन, मेरे सभी भाइयों और बहनों, बांग्लादेश के सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई. उन सभी को मेरा रमजान की एडवांस मुबारकबाद.

ममता ने तारिक रहमान को दी शुभकामनाएं

उन्होंने तारिक रहमान को भाई संबोधित करते हुए लिखा कि मेरे तारिक-भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को इस बड़ी जीत के लिए, मेरी तरफ से बधाई. उन्होंने आगे लिखा कि उनकी दुआ है, आप सभी ठीक और खुश रहें.

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते अच्छे बने रहेंगे. यह ऐसे समय में हो रहा है जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने और देश में हाल ही में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते नाजुक हैं. उन्होंने लिखा कि दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें.

पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच करीबी रिश्ते

बता दें कि भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की 4,096 किलोमीटर की लंबाई पश्चिम बंगाल से लगती है और बांग्लादेश से घुसपैठ जैसी समस्या है. स्वतंत्रता से पहले पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश एक ही देश में थे, लेकिन स्वतंत्रता के समय भारत से टूटकर अलग देश पाकिस्तान बना और 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) का जन्म हुआ, लेकिन पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की भाषा और संस्कृति करीब एक ही जैसी है.

ये भी पढ़ें- Tarique Rahmans Oath Ceremony: बांग्लादेश में तारिक रहमान की ताजपोशी, पीएम मोदी को निमंत्रण के क्या मायने?

रवींद्रनाथ टैगोर और कवि नजरूल दोनों देशों में सुने जाते हैं. अवामी लीग के शासन में भी ममता बनर्जी के शेख हसीना से काफी अच्छे रिश्ते थे और अब जब तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, ममता बनर्जी ने पहले शुभकामना और अब मिठाई और फूल भेजकर अच्छे संबंध बनाए रखने का संदेश दिया है.

पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में न्योता

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है, जो मंगलवार (17 फरवरी) को होने वाला है.

ये भी पढ़ें-शेख हसीना को वापस भेजे भारत, बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद BNP में उठी प्रत्यर्पण की मांग

हालांकि, पीएम मोदी के ढाका जाने की उम्मीद कम है, क्योंकि 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी द्विपक्षीय मीटिंग होने की उम्मीद है. हालांकि भारत की ओर से विदेश मंत्री या उपराष्ट्रपति इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

संबंध मजबूत करने की कोशिश

भारत सरकार भी चाहती है कि तारिक रहमान के शासन में भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते में सुधार हो. हाल में यूनुस सरकार के शासन में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में कड़वाहट आई है. दोनों ही देश अब इसमें सुधार की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-मां की आजादी की कीमत और राजनीति से दूर रहने की शपथ तारिक रहमान की वो कसम जिसने बदल दी बांग्लादेश की सियासत

बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने गुरुवार को हुए चुनाव में 350 सदस्यों वाली पार्लियामेंट में बहुमत हासिल किया. देश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी, जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेतृत्व वाला 11 सदस्यों का गठबंधन विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी गठबंधन ने 212 सीटें जीतीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले ब्लॉक को 77 सीटें मिलीं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply