Entertainment

Ind Vs Pak T20 WC: ‘क्या खेला है…’ अजय-अनिल से जान्हवी कपूर तक, भारत की जीत से गदगद हुए ये सितारे

Ind Vs Pak T20 WC: ‘क्या खेला है…’ अजय-अनिल से जान्हवी कपूर तक, भारत की जीत से गदगद हुए ये सितारे
Ind Vs Pak T20 WC: 'क्या खेला है...' अजय-अनिल से जान्हवी कपूर तक, भारत की जीत से गदगद हुए ये सितारे

भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की बड़ी जीत.

Bollywood Celebs Reacts On Ind Vs Pak T20 World Cup 2026 Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से वो कारनामा कर दिखाया है जो टीम इंडिया सालों से करती आ रही है. रविवार को कोलंबो में खेले गए इस महामुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया और एक तरफा अंदाज में शानदार जीत दर्ज करके सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया.

महाशिवरात्रि के खास मौके पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया. 61 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने पूरे देश को बेहतरीन तोहफा दिया. भारत की जीत पर देशभर में जश्न मनाया गया. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टीम इंडिया की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के नतीजे के बाद फिल्मी सितारों ने क्या कहा है?

अजय देवगन बोले- ‘क्या खेला है!’

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ”’इस शानदार टीम ने जीत को बेहद आसान बना दिया. क्या खेला है.”

विवेक ओबेरॉय

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने लिखा, ”ये मौका भी गया. ईशान किशन की 40 गेंदों पर खेली गई 77 रनों की विशाल पारी, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या द्वारा लिए गए शानदार शुरुआती विकेट. पूरे मैच के दौरान मेरी चीखें गूंज रही हैं! हमारी भारतीय टीम को और अधिक शक्ति मिले! भारत वर्सेज पाकिस्तान.”

अर्जुन रामपाल

हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने लिखा, ”काम पूरा हो गया. सुपर 8 में एंट्री करने के लिए क्या शानदार प्रदर्शन रहा, ब्लू जर्सी वाली टीम को बधाई. हम आपसे प्यार करते हैं. खासकर ईशान किशन को बधाई. हर हर महादेव. महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026.”

अनुपम खेर

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने मैच के अंतिम पलों का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में अभिनेता भारत की जीत पर खुशी जताते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, ”हर हर महादेव. भोलेनाथ की जय हो. INDvsPAK.”

मलयालम एक्टर ममूटी

मलयालम सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता ममूटी ने टीम इंडिया की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई. देश के लिए गर्व का पल.”

अनिल कपूर

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ अनिल कपूर ने लिखा, ”और ऐसे होता है (नेशनल फ्लैग, पंच और हाथ उठाने वाला इमोजी). बहुत गर्व है इंडियन क्रिकेट टीम.”

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ”हर भारतीय के लिए गर्व का पल.” अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा, ”टूर्नामेंट का सबसे मच अवेटेड मैच विडंबनापूर्ण रूप से सबसे एकतरफा साबित हुआ.”

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply