मुंबई में हैवानियत की हदें पार ! मां के प्रेमी ने बच्ची के साथ किया रेप के बाद गुप्तांगों में डाल दिया पेचकस, गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट के मेघवाड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के प्रेमी ने उसकी 10 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद उसके गुप्तांगों में पेचकस डाल दिया गया। इसके अलावा आरोपी ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया और उसका वीडियो भी बनाया।

मुंबई में हैवानियत की हदें पार ! मां के प्रेमी ने बच्ची के साथ किया रेप के बाद गुप्तांगों में डाल दिया पेचकस, गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला ?

इस घटना ने मुंबई को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। जानकारी के अनुसार मेघवाड़ी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 24 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उसकी गर्लफ्रेंड की 10 साल की बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां एक कैटरिंग सर्विस फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करती है।

मां की गैरमौजूदगी में की वारदात

जानकारी के मुताबिक 14 और 15 जून को जब पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी, तब आरोपी ने उसकी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज भी पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसे अदालत में सबूत के तौर पर इस्तेमाल आरोपी के खिलाफ कियाज आएगा।

प्रेमिका पर भी किया हमला

आरोपी ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची की मां यानि अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। घटना के 2 दिन बाद पीड़िता ने मेघवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेघवाड़ी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेघवाड़ी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *