अगर आप भी कर रहे हैं सूर्यास्त के समय ये काम, तो हो जाएं सावधान “ • ˌ

अगर आप भी कर रहे हैं सूर्यास्त के समय ये काम, तो हो जाएं सावधान “ • ˌ

धर्म डेस्क, इंदौर। Astro Tips: हिंदू धर्म में लोग घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई तरह के कार्य करते हैं। लेकिन कुछ काम ऐसे भी हैं, जो हम जाने-अनजाने में कर जाते हैं, लेकिन इन कार्यों को करने से अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि सूर्यास्त के समय कुछ काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। अगर कोई ऐसा करना है, तो उसकी खुशहाल जिंदगी में कई तरह के संकट आने लगते हैं।

सूर्यास्त के समय न करें ये कार्य

  • धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूर्यास्त के समय भोजन नहीं करना चाहिए। इस समय भोजन करने से व्यक्ति अगले जन्म में पशु के रूप में जन्म लेता है।
  • किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को सूर्यास्त के समय सोना या लेटना नहीं चाहिए। ऐसे में घर की बरकत चली जाती है। साथ ही धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • सूर्यास्त के समय भगवान की आराधना करने से सकारात्मकता आती है। सूर्यास्त के समय यौन इच्छा पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस समय पुरुषों और महिलाओं को ऐसी भावनाओं से दूर रहना चाहिए।
  • शाम के समय जन्म लेने वाले बच्चे को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया है कि शाम के समय वेदों और शास्त्रों का अध्ययन नहीं करना चाहिए। इस समय ध्यान और साधना करना ही उत्तम माना जाता है।
  • सूर्यास्त के समय पैसों का लेन देन करने से बचना चाहिए। ऐसे में घर में पैसों की कमी हो जाती है और खर्चे ज्यादा होने लगते हैं।
  • सूर्यास्त के समय नाखून नहीं काटने चाहिए और ना ही कभी बाल काटने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में मुश्किलें बढ़ने लगती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *