Dharam

वास्तु है खराब और बढ़ रही है कलह? तो घर को लग गई है किसी की बुरी नजर, करें ये कारगर उपाय

वास्तु है खराब और बढ़ रही है कलह? तो घर को लग गई है किसी की बुरी नजर, करें ये कारगर उपाय


Vastu Tips to Protect Evil Eye: कई बार ऐसा होता है कि घर में लगातार कलह होती है लेकिन पता नहीं चलता ये क्यों हो रहा है. कई घरों में धन की बर्बादी लगातार होती रहती है, घर का माहौल भारी भारी होता है और परिवार के लोगों में तनाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है. घर के लोग बीमार होते रहते हैं, मतभेद या आर्थिक दिक्कतें खत्म नहीं होती है. मानसिक रूप से घर के लोग परेशान रहते हैं तो ऐसा भी हो सकता है कि घर का वास्तु खराब है या घर को किसी की बुरी नजर लगी है. ऐसे में कुछ विशेष उपाय करने से इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से उपाय आपके घर के लिए कारगर हो सकते हैं.

शुभ चिह्न का उपाय
वास्तु अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वस्तिक या ॐ या फिर अन्य शुभ चिह्न बनाए तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवाह होगा. नकारात्मक शक्तियां घर को छू भी नहीं पाएंगी.

नींबू और हरी मिर्च का उपाय
मुख्य द्वार पर एक नींबू व सात हरी मिर्च लटकाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होगा. शनिवार या मंगलवार को ही ये उपाय करें.

काले धागे का उपाय
मुख्य द्वार के हैंडल पर काला धागा बांधें इससे कोई भी बुरी नजर की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करेगा. घर का वातावरण बैलेंस में रहेगा.

मोर पंख का उपाय
लिविंग रूम या मुख्य द्वार पर अगर तीन मोर पंख लगाएं तो कभी भी घर को बुरी नजर नहीं लगेगी और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का पूरे घर में संचार होगा.

नमक और फिटकरी का उपाय
वास्तु शास्त्र में नमक और फिटकरी से कई उपायों को करने के बारे में बताया गया है. ये दोमों ही नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करते हैं और घर को सुरक्षित रखते हैं. सप्ताह में दो बार घर में पोंछा लगाते समय पानी में चुटकीभर सेंधा नमक मिला दें. एक और उपाय है कि बाथरूम के किसी कोने में एक कांच के कटोरी में फिटकरी रख दें और फिटकरी खत्म होने पर कटोरी को भर दें. इन दोनों उपायों से घर से नजर दोष दूर होगा और वास्तु भी अच्छी हो.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey