गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ICC ने टीम इंडिया के गेंदबाज Gurnoor Brar को सुनाई सजा, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में की थी ये गलती​

India vs England ODI: भारतीय तेज गेंदबाद गुरनूर बरार को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के पहले मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल वन का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी गई है। बरार को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए […]

India vs England ODI: भारतीय तेज गेंदबाद गुरनूर बरार को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के पहले मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल वन का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी गई है।

बरार को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह अनुच्छेद इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने” से संबंधित है।

इसके अलावा बरार के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में हुई थी, जब बरार ने फील्डिंग करते हुए गेंद उठाई और उसे गलत और खतरनाक तरीके से बल्लेबाज की तरफ फेंका। बरार ने अपनी गलती मानी है और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा दी गई सजा को स्वीकार है।  जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की कोई ज़रूरत नहीं थी।

Heated Moment exchange between Ben Duckett & Gurnoor Brar 🥵🥱😮‍💨

7.5 Duckett Defense a ball and standing inside line but Gurnoor throw unnecessarily to Duckett

7.6 Duckett Replied with a huge 6 😷

Perfect savage Moment for Duckett 🔥#ENGvIND #Benduckett

©️Willow Sports pic.twitter.com/huONKUf5L3

— Subrajit Pradhan July 14, 2026

लेवल 1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक तौर पर फटकार लगाने की सज़ा, ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ी की मैच फ़ीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 10 से आगे है। भारत ने पहले मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसमें बरार ने दो विकेट झटके थे। सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY