पति से फोन पर बोली पत्नी- मैंने अपनी नई दुनिया बसा ली, ढूंढने की कोशिश मत करना, जानें- फिर क्या हुआ “ ‧‧ .

पति से फोन पर बोली पत्नी- मैंने अपनी नई दुनिया बसा ली, ढूंढने की कोशिश मत करना, जानें- फिर क्या हुआ “ ‧‧ .
Wife said to husband on phone – I have settled my new world, don’t try to find it, know what happened then

Jind News : पति ड्यूटी पर बाहर गया था। बेटा स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। पीछे से पत्नी गायब हो गई। फोन कर बताया वह अपनी नई दुनिया बसाने जा रही है। शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल में नौकरी करता है, जिसके कारण वह कमरा किराए पर लेकर वहीं पर रह रहा है। घर में उसकी 30 वर्षीय पत्नी तथा 13 वर्षीय बेटा रहते थे। गत वह ड्यूटी पर गया हुआ था। उसका बेटा स्कूल में चला गया। जब दोपहर बाद उसका बेटा घर वापस लौटा तो उसकी मम्मी घर पर नहीं थी। घर का सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था। बेटे ने मम्मी के घर ना होने के बारे में बताया। जिस पर उसने पत्नी के फोन पर संपर्क साधा तो उसकी पत्नी ने जवाब दिया कि उसे तलाशने की कोशिश ना करें। उसने अपनी नई दुनिया बसा ली है। जिसके बाद महिला ने फोन काट दिया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि घर से जाते समय उसकी पत्नी उसके दस्तावेज भी अपने साथ ले गई, जिन का दुरुपयोग किया जा सकता है। शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने शिकायत दी थी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *