20 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल “ ˛

How will the day of December 20 be for you? Read the horoscope of all 12 zodiac signs
How will the day of December 20 be for you? Read the horoscope of all 12 zodiac signs

मेष राशि- भावुकता बनी रहेगी, बस महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

यहां क्लिक करके पढ़ें सभी राशियों के बारे में विस्तार से
मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- धन का आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत है, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- मन अप्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी में विजयी बनेंगे। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल दें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।