प्रेमानंद महाराज की प्रवचन सुनने के लिए लोग देश विदेश तक से आने लगे है। प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों ने कई लोगों की मानसिकता बदली है। उनके पास आम ही नहीं बल्कि तमाम सितारे, क्रिकेटर और राजनेता तक अपनी उलझनों का हल पूछने जा चुके हैं। उनके सकारात्मक विचारों की वजह से ही हर उम्र का शख्स उन्हें पसंद करता है उन्हें पूजता है। बता दें कि दो दिन पहले यह खबर आई थी कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। जिस वजह से वह पद यात्रा नहीं कर पाएंगे। यह खबर भक्तों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। जैसे ही लोगों ने इस खबर को सुना लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। भक्तों ने देर रात तक प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार किया, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। यह खबर मिलने के बाद भी कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है वह पदयात्रा पर नहीं आ पाएंगे उसके बाद भी रोजाना लोग उनका वहीं इंतजार करते हैं। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबर सुन एक भक्त के आंसू छलक उठे हैं वह बुरी तरह से रोता नजर आ रहा है।