Entertainment

Guess Who: जब ऑडिशन देकर नंगे पैर घर लौटा ये एक्टर, फिर ऐसे चमक गई थी किस्मत

Guess Who: जब ऑडिशन देकर नंगे पैर घर लौटा ये एक्टर, फिर ऐसे चमक गई थी किस्मत
Guess Who: जब ऑडिशन देकर नंगे पैर घर लौटा ये एक्टर, फिर ऐसे चमक गई थी किस्मत

कौन है ये एक्टर?

Guess Who: बात आज एक ऐसे अभिनेता की जिसने इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले दर-दर की ठोकरें खाई. आज वो इंडस्ट्री में सफल कलाकारों में शामिल है, लेकिन पहचान बनाने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा है. कभी उनके पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे तो ऑडिशन देने के बाद नंगे पैर ही घर लौटना पड़ा था. एक ही कमरे में 6 से 7 लड़कों के साथ रहते थे और अपना सारा काम भी उन्हें खुद ही करना पड़ता था.

यहां बात हो रही है अभिनेता दर्शन कुमार की. दर्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद सुर्खियों में आए थे. दर्शन को स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग का शौक था और उन्होंने तब थिएटर जॉइन कर लिया था. शुरुआत में वो डबिंग और छोटा-मोटा काम करके अपना गुजारा करते थे. उनके लिए उस वक्त ऑटो में सफर करना, दूध खरीदना, कॉफी पीना आदि भी मुश्किल हुआ करता था. क्योंकि आमदनी का बड़ा कोई रास्ता नहीं था और हाथ में कोई बड़ा काम भी नहीं था.

फिल्म ‘तेरे नाम’ में किया था काम

सबसे पहले दर्शन को करीना कपूर खान और तुषार कपूर की साल 2001 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में देखा गया था. तब उनकी उम्र सिर्फ 14-15 साल थी. इसके बाद वो साल 2003 की फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान के दोस्त के किरदार में नजर आए थे. हालांकि इसके बावजूद उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा था.

ऑडिशन देकर नंगे पैर घर लौटे

बड़े पर्दे पर काम करने के बावजूद उन्हें छोटे पर्दे पर काम करना पड़ा था. वो आगे जाकर साल 2010 में शुरू हुए सीरियल ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ में नजर आए थे. ये उनका पहला टीवी सीरियल था. लेकिन, इसके लिए ऑडिशन देने के बाद उन्हें नंगे पैर घर लौटना पड़ा था. वजह थी गरीबी और बेबसी. ऑडिशन के लिए जाते वक्त उनके जूते का सोल निकल गया था और जब ऑडिशन खत्म हुआ तो रात के 9 बज चुके थे.

दर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”मेरे पास पैसे भी नहीं थे कि मैं जूते या चप्पल खरीद सकूं. रात होने की वजह से कहीं मोची भी नहीं मिला. जूते को हाथ में टांगे मैं नंगे पैर रूम वापस लौटा था, लेकिन भगवान ने भी मेरी मेहनत को देखा. जिस ऑडिशन से मैं नंगे पैर लौटा था, उसी ऑडिशन से मुझे मेरा पहला टेलीविजन शो बाबा ऐसो वर ढूंढो में काम मिला.”

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply