क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में भी काम आ सकता है. इसे गर्मियों का सुपरफूड भी कहते हैं क्योंकि इसके गुण भरी गर्मी में भी हमारे पेट को नेचुरली ठंडा रखते हैं. अब सवाल है कि क्या ये वेट मैनेजमेंट में भी कारगर फूड है. पानी में भिगोने के बाद जैली बन जाने वाले गोंद कतीरा में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं. इसका सबसे बड़ा बेनिफिट इसमें मौजूद फाइबर है. गोंद कतीरा को आंतों की सफाई में बेस्ट माना जाता है. दरअसल, ये एक तरह की नेचुरली गोंद है जो खास तरह के पेड़ों से मिलती है. भिगोने से पहले ये काफी हार्ड होता है. कूलिंग एजेंट होने के अलावा ये डाइजेस्टिव टॉनिक और स्किन बूस्टर भी है.

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे गोंद कतीरा वजन घटाने में भी हेल्प कर सकता है. साथ ही जानें इसे कब या किस टाइम पीना चाहिए. और इसे भिगोने के साथ-साथ किस तरह सेवन करना चाहिए.
क्या है गोंद कतीरा?
ये एक नेचुरल गोंद है जो पेड़ों से मिलती है. जब इसे पानी में भिगोया जाता है तो ये जैली का रूप ले लेती है. इसे अपनी कूलिंग प्रॉपर्टीज और हाई फाइबर कंटेंट के लिए जाना जाता है.
पुराने घरेलू तरीकों में इस्तेमाल होने वाले गोंद कतीरा को आजकल कई तरीकों से खानपान में शामिल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इससे अलग-अलग तरह से ड्रिंक्स तैयार करने के शॉर्ट वीडियो भी अपलोड किए जाते हैं.
क्या वजन घटाने में काम आता है गोंद कतीरा
एक्सपर्ट कहते हैं कि हां गोंद कतीरा वेट मैनेजमेंट में सपोर्ट कर सकता है लेकिन ये फैट बर्निंग सॉल्यूशन नहीं है. जब आप इसका सही मात्रा में रेगुलर सेवन करते हैं तो पेट को कई फायदे मिलते हैं. इसमें सब्जा या चिया सीड्स को मिलाकर हेल्दी ड्रिंक्स पिए जाते हैं.
कैसे वेट मैनेजमेंट में हेल्पफुल है गोंद कतीरा?
भूख को कंट्रोल कर पाना- ये एक फाइबर से भरपूर सुपरफूड है और जब इससे बनी चीज को आप खाते या पीते हैं तो इससे भूख कम लगती है. इस तरह आप ओवरइटिंग से बच पाते हैं.
डाइजेशन में सुधार- गोंद कतीरा का सही तरीके से सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र सुधर पाता है. ये कब्ज को कम करता है और इस तरह वेट कंट्रोल में सपोर्ट मिल पाता है.
कैलोरी कम होना- बताया जाता है कि ये एक तरह से नो कैलोरी फूड है. इस तरह आप कैलोरी इंटेक को कंट्रोल कर पाते हैं और इससे वेट मैनेजमेंट में हेल्प मिलती है.
डिटॉक्स फंक्शन- वेट मैनेजमेंट के लिए बॉडी का डिटॉक्स भी होना जरूरी है. गोंद कतीरा भी डिटॉक्सीफिकेशन में हेल्प करता है. इससे बनी ड्रिंक को पीने से आंतों की सेहत में सुधार आता है क्योंकि ये शरीर से गंदगी निकालने में हेल्प करता है.
हाइड्रेशन मिलता है- गोंद कतीरा जैली की तरह हमारे पेट में जाता है और ये काफी देर तक पानी को स्टोर करने में हेल्प करता है. इस तरह इससे बॉडी देर तक हाइड्रेट रहती है. वेट लॉस या वेट मैनेजमेंट के लिए जरूरी है कि शरीर में हाइड्रेशन लेवल भी सही हो.
वैसे आपको बता दें कि गोंद कतीरा को खाने या पीने से वजन घट जाए ऐसा जरूरी नहीं है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप सही डाइट लें, एक्सरसाइज करें और लाइफस्टाइल से जुड़ी अच्छी आदतें अपनाएं.
Khabar Monkey
इसका सेवन कब करना चाहिए
अगर आप गोंद कतीरा से वेट लॉस करना चाहते हैं तो इसे सुबह खाएं या पिएं. इस तरह आपकी भूख कंट्रोल हो पाती है और पूरे दिन डाइजेशन को भी सपोर्ट मिलता है. गर्मी में दोपहर में पीना भी सही है क्योंकि ऐसा करने से हाइड्रेशन बेहतर हो पाता है. रात में भूल से भी न पिएं क्योंकि इस गलती के कारण हेवीनेस फील हो सकती है.
एक चम्मच गोंद कतीरा लें और इसे रातभर भीगो दें. अब सुबह इसमें भिगोए हुए सब्जा सीड्स मिलाएं और खाली पेट ही पिएं. कुछ ही दिनों में आप फर्क देख पाएंगे.





