घर बना ‘नागलोक, टाइल्स के नीचे”` नाग-नागिन के साथ. 35 सांप निकले; दो कमरों तक फैला था कुनबा

घर बना ‘नागलोक, टाइल्स के नीचे”` नाग-नागिन के साथ. 35 सांप निकले; दो कमरों तक फैला था कुनबा

रायपुर: सांप को देखकर किसी के भी होश उड़ जाए। ऐसे में जब किसी के घर में एक-दो नहीं, बल्कि कई दर्जन सांप निकल आए तो सोचिए क्या होगा। सांपों के कुनबे में एक नाग-नागिन का जोड़ा भी हो तो उस घर में रहने वालों की क्या हालत होगी? ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र के ग्राम देवरी में सामने आया है। एक घर से नाग-नागिन सहित उनके 35 बच्चे भी मिले हैं। सापों को देखने के लिए घर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

नागलोक जैसी घटना आरंग से लगे देवरी गांव में इंद्र कुमार साहू के घर पर हुआ है। यहां नाग-नागिन और लगभग 35 छोटे-छोटे सांप मिले हैं। इस घर में इंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले घर के अंदर से उन्हें दो छोटे-छोटे नाग सांप मिले, जिसे उन्होंने घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। ऐसी आशंका हुई कि बारिश के कारण सांप बाहर निकले होंगे। दूसरे दिन फिर सांप निकला। इसे परिवार के लोग घबरा गए और चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल आए।

दो कमरों के टाइल्स को हटाया
इंद्र कुमार ने इसकी जानकारी गांववालों को दी। गांव के ही सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति को बुलाया गया। टाइल्स को ठोक-ठोक कर देखने पर एक जगह खाली जगह होने की आवाज आई। इसके बाद घर के दो कमरे में लगी टाइल्स को निकालने पर नाग-नागिन और लगभग 35 छोटे-छोटे सपोले निकले। इसकी जानकारी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।

सांपों को रेस्क्यू कर छोड़ा गया
देवरी गांव के एक घर में बड़ी संख्या में नाग मिलने की सूचना तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद काफी भीड़ जुट गई। आरंग पुलिस भी मौके पर पहुंची। सांप पकड़ने वालों की मदद से सांपों को रेस्क्यू कर उसे दूसरी जगह पर छोड़ दिया गया। वहीं इस घटना के बाद से गांव में दहशत भी देखा गया। किसी और घर में तो सांपों ने घर नहीं बना लिया होगा। सोशल मीडिया में इस घटना की दिनभर चर्चा होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *