Politics

नहीं रहे मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली, 90 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली, 90 साल की उम्र में निधन

मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन हो गया है. उन्होंने 90 साल की उम्र में दिल्ली में आखिरी सांस ली.कई पुरस्कारों से सम्मानित मार्क टली कुछ समय से बीमार थे और पिछले करीब एक हफ्ते से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे. भारत पर उन्होंने कई किताबें लिखी थीं. मार्क टली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कलकत्ता में हुआ था. टली 22 साल तक BBC के नई दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख रहे.

प्रख्यात लेखक होने के साथ-साथ, टली बीबीसी रेडियो-4 के कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टूड’ के प्रस्तोता भी थे. मार्क टली को 2002 में ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया. टली ने भारत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey