लखनऊ KGMU ‘लव जिहाद’ मामले में मचे बवाल के बीच आज डॉ. डॉक्टर रमीजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया. ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके में स्थित किराये के फ्लैट से डॉ. रमीजुद्दीन को गिरफ्तार किया गया. डॉ. डॉक्टर रमीजुद्दीन पर KGMU में एक महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ शारीरिक शोषण करने और जबरन उसका धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप है. मामले सामने आने के बाद करीब 17 दिन से डॉ. रमीजुद्दीन फरार था. पुलिस ने उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा की थी. साथ ही 50000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था.
हैरानी की बात यह है कि इतने दिन से फरार डॉ. रमीजुद्दीन को लखनऊ पुलिस ढूंढ नहीं पा रही थी, लेकिन आज जैसे ही KGMU में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और KGMU कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद के बीच टकराव हुआ, उसके कुछ ही घंटे में डॉ. रमीजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
खबर अपडेट की जा रही है.






