Viral

‘खिलौने से मत डराओ…’ सुनकर भड़के दामाद ने सास को मार दी सच में गोली, मौके पर ही मौत – Khabar Monkey

‘खिलौने से मत डराओ…’ सुनकर भड़के दामाद ने सास को मार दी सच में गोली, मौके पर ही मौत – Khabar Monkey
'खिलौने से मत डराओ...' सुनकर भड़के दामाद ने सास को मार दी सच में गोली, मौके पर ही मौत

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह

मुरादाबाद में दामाद ने मामूली कहासुनी के दौरान सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद कातिल दामाद तमंचा लहराते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गया. पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है.घटना मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके की है, जहां देर रात कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला निवासी गुलनवाज़ अपनी ससुराल पहुंचा. वहां उसकी अपनी सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद ने महिला रुखसाना की जान ले ली.

आरोपी युवक गुलनवाज़ की शादी मृतका रुखसाना की बेटी साहिबा से 4 वर्ष पहले हुई थी और युवक का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा था. विवाद के चलते रुखसाना की बेटी साहिबा मायके में रह रही थी. गुलनवाज़ रात लगभग 7 बजे अपने साथी मुस्तफा के साथ अपनी ससुराल पहुंचा. वहां उसकी सास किचन में खाना बना रही थी. गुलनवाज़ नशे का आदी बताया जा रहा है और पैसों को लेकर आए दिन विवाद रहता था.

बताया गया कि किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई और इसी के बाद गुस्से में आकर युवक ने अवैध तमंचे से सास की गर्दन के समीप गोली मार दी, जिससे महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी और घर में कोहराम मच गया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में परिजन रुखसाना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या बोली बोटी?

मृतका की बेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बहनोई नशे का आदी था और वह आज अपने एक दोस्त के साथ उनके घर आया था. उसकी मां उसे किसी बात को लेकर समझाने की कोशिश कर रही थी. इसी बात पर उसके बहनोई को इतना गुस्सा आया कि उसने तमंचे से उसकी मां को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतका की बेटी के मुताबिक, जब उसकी मां पर तमंचा निकाला गया तो उसने कहा, इस खिलौने से मुझे मत डराओ, इसे जेब में रखो. इसके तुरंत बाद आरोपी ने उसकी मां को गोली मार दी.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गुलनवाज़ का ससुरालियों से विवाद चल रहा था. रात करीब 7 बजे उसने अपनी सास को गोली मार दी. इलाज के दौरान रुखसाना की मौत हो गई. मृतका की बेटी साहिबा ने अपने पति गुलनवाज़ और उसके साथी मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना में शामिल मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी गुलनवाज़ की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply