Entertainment

Dhurandhar 2 Vs Toxic: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ या यश की ‘टॉक्सिक’, किस फिल्म का पब्लिक को इंतजार? यहां जानिए

Dhurandhar 2 Vs Toxic: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ या यश की ‘टॉक्सिक’, किस फिल्म का पब्लिक को इंतजार? यहां जानिए
Dhurandhar 2 Vs Toxic: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' या यश की 'टॉक्सिक', किस फिल्म का पब्लिक को इंतजार? यहां जानिए

धुरंधर 2 और टॉक्सिक

Dhurandhar 2 Vs Toxic: बॉक्स ऑफिस पर आए दिन किसी न किसी दो या उससे ज्यादा फिल्मों के बीच क्लैश होता रहता है. फरवरी के महीने में शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और आदर्श गौरव-शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ के बीच क्लैश हो रहा है, तो वहीं अगले महीने यानी मार्च में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ के बीच भिड़ंत होने वाली है. रिलीज में अभी एक महीने से ज्यादा समय बाकी है, लेकिन हर दिन इन दोनों के क्लैश की चर्चा हो रही है. 19 मार्च रिलीज डेट है. सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि दोनों फिल्मों से जीत किसकी होगी? इस सवाल का जवाब तो रिलीज के बाद पता चलेगा, लेकिन फिलहाल इस बारे में जरूर जानकारी सामने आ गई है कि दोनों में से पब्लिक को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है.

अगर IMDB की 10 बहुप्रतीक्षित (Most Anticipated) फिल्मों की लिस्ट देखें तो इसमें ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’, दोनों सबसे ऊपर हैं. लेकिन अगर इन दोनों में से जिस फिल्म का फैंस को ज्यादा इंतजार है, वो है ‘टॉक्सिक’. जी हां, ‘टॉक्सिक’ पहले पोजीशन पर है और ‘धुरंधर 2’ दूसरे नंबर पर. इस लिस्ट के अनुसार 40.6 प्रतिशत लोग यश की फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं और 23.3 प्रतिशत ऑडियंस रणवीर सिंह की फिल्म देखना चाहती है.

‘टॉक्सिक’ को लेकर ज्यादा बज

जिस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को सफलता मिली उसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ को भी शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा. हालांकि, ‘टॉक्सिक’ एक खतरे की तरह सामने है. वहीं बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट भी देखें तो ‘टॉक्सिक’ का फिलहाल लोगों के बीच ज्यादा बज है. बाकी तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि बॉक्स ऑफिस का असली धुरंधर कौन है. फैंस को और किन-किन फिल्मों का इंतजार है, आपकी उसी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

Most Anticipated Movie

10 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट

  1. टॉक्सिक
  2. धुरंधर 2
  3. अस्सी
  4. सीता पयानम
  5. लव इंश्योरेंस कंपनी
  6. द केरला स्टोरी 2
  7. यूथ
  8. केनेडी
  9. सूबेदार
  10. कपल फ्रेंडली

बहरहाल, ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करके रख दिया था. दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई इस फिल्म ने की. रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी इस फिल्म में दिखे. सभी आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर के जरिए छा गए.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply