Entertainment

Dhurandhar 2 Song: छोटे शहर से बड़े पर्दे तक… कानपुर के 21 साल के सिंगर का बड़ा ब्रेक, ‘धुरंधर 2’ के इस गाने से हर तरफ छाया

Dhurandhar 2 Singer: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद से ही तहलका मचाया हुआ है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का कलेक्शन किया है. रिलीज के बाद से ही चारों ओर फिल्म का नाम फैला हुआ है. कभी फिल्म की कहानी को लेकर तो कभी किरदारों को लेकर चर्चा होती रहती है. फिल्म की रिलीज के बाद से इससे जुड़े कई इन्हीं में से अब सोशल मीडिया पर एक और नाम काफी तेजी से सामने आ रहा है, जो कि वैभव गुप्ता का है, उन्होंने फिल्म के जरिए अपना डेब्यू किया है.

Dhurandhar 2 Song: छोटे शहर से बड़े पर्दे तक… कानपुर के 21 साल के सिंगर का बड़ा ब्रेक, ‘धुरंधर 2’ के इस गाने से हर तरफ छाया
Dhurandhar 2 Song: छोटे शहर से बड़े पर्दे तक… कानपुर के 21 साल के सिंगर का बड़ा ब्रेक, ‘धुरंधर 2’ के इस गाने से हर तरफ छाया

19 मार्च को आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म की रिलीज को एक महीना होने जा रहा है और इतने दिनों में कई नए नाम सामने आए हैं, जिन्होंने इस फिल्म से खुद की पहचान बनाई है या फिर पहचान दोबारा कमाई है. फिल्म में गानों की तारीफ भी काफी हुई, जिसके एक गाने को वैभव गुप्ता ने आवाज दी है, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो है. इस गाने को फिल्म में काफी पसंद किया गया है.

6 बार रिजेक्शन झेली

वैभव सिंगिंग रियलिटी शो के 14 वें सीजन में शामिल थे और उन्होंने शो के विनर का खिताब भी अपने नाम किया है. वैभव कानपुर के रहने वाले हैं उन्होंने बताया है कि इंडियन आइडिल में आने से पहले उन्होंने 6 बार रिजेक्शन झेली है और अब कानपुर जैसे शहर से निकलकर बड़े पर्दे पर नाम कमाना वैभव के लिए बहुत बड़ी चीज है. बॉलीवुड में उन्होंने अपना पहला कदम ‘धुरंधर 2’ के गाने से ही की है, जिसे एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है और यूट्यूब पर इसे 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है.

रणवीर ने की तारीफ

वैभव ने बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने कई सारे स्क्रैच सॉन्ग गाए थे, जिसके बाद गाने की रिलीज के दिन 15 मिनट के अंदर उन्होंने इस गाने को फाइन गाया. वैभव ने शो में बताया था कि रात को 2 बजे के करीब उन्हें शाश्वत सचदेव का कॉल आया था, जिसके बाद वो सीधे उनके पास पहुंच गए. वैभव काफी घबराए थे, लेकिन जब उन्होंने गाना गाया तो शाश्वत और आदित्य धर दोनों ने उनकी आवाज की तारीफ की. एक इंटरव्यू में वैभव ने बताया कि रणवीर सिंह ने भी उन्हें अपने पास बुलाया और गले लगाकर उनकी तारीफ की. वैभव की ये शुरुआत काफी शानदार मानी जा रही है. उनकी आवाज का जादू फिल्म में बखूबी इस्तेमाल किया गया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply