रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद ही उसकी चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. फिल्म के गाने भी काफी चर्चा में हैं.

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों के ही गानों को लोगों ने खूब पसंद किया है. फिल्म में कई सिंगर्स शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा अभी चर्चा में जो है, वो 21 साल का सिंगर वैभव गुप्ता हैं. वैभव कानपुर के रहने वाले हैं.
फिल्म में गाने की बात करें, तो वैभव ने फिल्म में ‘मन अटकेया’ गाना गाया है. इस गाने में रैप भी शामिल है, जो इसे और भी खास बनाता है. यूट्यूब पर इस गाने को मिलियन लोगों ने सुना है. ये गाना खास इसलिए है, क्योंकि एक गाने में दो इमोशन देखने को मिलते हैं.
वैभव ने इंडियन आइडल के 14वें सीजन के विनर का खिताब भी जीता है, जिसके बाद से उन्होंने सीधा ‘धुरंधर 2’ से ही अपना डेब्यू किया. लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया है. हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है.
वैभव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने फिल्म में शामिल गाना ‘नैना भरे’ भी गाया था, जिसे शाश्वत सचदेव और आदित्य धर ने भी खूब पसंद किया था. लेकिन, आखिर में इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज फाइनल हुई.
वैभव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने फिल्म में शामिल गाना ‘नैना भरे’ भी गाया था, जिसे शाश्वत सचदेव और आदित्य धर ने भी खूब पसंद किया था. लेकिन, आखिर में इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज फाइनल हुई.
वैभव ने बताया कि उन्होंने शुरू से अरिजीत सिंह को फॉलो किया है और इंडियन आइडल में रहने के दौरान सिंगर ने अरिजीत सिंह से इंस्पायर होकर अपनी आवाज पर काफी काम भी किया है, जो अब उन्हें समझ आ रहा है.





