Dhurandhar 2: जहां आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर से 1300 करोड़ का कारोबार किया. तो दूसरी ओर पार्ट 2 ने अबतक 1600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिलहाल हर एक्टर फिल्म की सफलता को एन्जॉय कर रहा है. अब इसी बीच पिक्चर में आतंकी जहूर मिस्त्री का रोल करने वाले विवेक सिन्हा चर्चा में आ गए हैं. पिक्चर के बाद एक्टर को काफी ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्हें खुद पोस्ट करना पड़ा कि मैं पाकिस्तानी नहीं हूं… दरअसल फिल्म में उनका एक डायलॉग बहुत वायरल हुआ था- ‘हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है’. हालांकि, फिल्म में हमजा (रणवीर सिंह) घर में घुसकर इस आतंकी को खत्म कर देता है. इसी बीच अब विवेक सिन्हा ने अपनी फीस को लेकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. जानिए 1 करोड़ फीस मिलने पर क्या जवाब दिया है.

दरअसल के ट्रेलर की विवेक सिन्हा के डायलॉग से ही शरुआत हुई थी. वो कहते दिखे- ”पड़ोस में ही रहते हैं, जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो.” बस इसी डायलॉग के बाद एक्टर को सोशल मीडिया पर खूब गालियां पड़ीं, जिसके बाद उन्होंने अपना जवाब दिया और बताया कि वो कहां से हैं. साथ ही इस प्यार के लिए लोगों को शुक्रिया कहा.
विवेक को ‘धुरंधर’ के लिए 1 करोड़ मिले?
विवेक सिन्हा की ‘धुरंधर’ फीस को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. कहीं लिखा 60 लाख, 80 लाख मिले, तो कहीं बताया जा रहा है कि 1 करोड़ फीस एक्टर को मिली है. अब विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर खुद ही जवाब दे दिया है. वो कहते हैं- भाई इतना पैसा नहीं मिला है कसम से. यह सब मत डालो. मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला है. जो एक्सपेक्टेड अमाउंट था, वो मिला है. लेकिन उतना पैसा नहीं मिला, और जो पैसा मिला था. वो खत्म हो चुका है. मुंबई में रहता हूं भाई और बहुत खर्चे हैं यहां. तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है.
दरअसल एक्टर का ‘धुरंधर’ की शुरुआत में थोड़ा ही रोल था. पर पार्ट 2 में उनकी तब एंट्री होती है, जब जसकीरत सिंह रांगी का दोस्त ल्यारी पहुंचता है. उसके बाद इस किरदार की कहानी भी बढ़ती है. लेकिन क्लाइमैक्स से पहले ही हमजा आतंकी का काम तमाम कर देता है. हालांकि, अब हर कोई फिल्म की सक्सेस से खुश है और इसे एन्जॉय कर रहा है.





