Viral

Delhi Metro में लड़के ने की ऐसी मिमिक्री, यात्रियों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल! देखें वीडियो

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो अक्सर अपनी अजीबोगरीब घटनाओं के लिए चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार जो हुआ है, उसने इंटरनेट की जनता का दिन बना दिया है. आमतौर पर मेट्रो के सफर में लोग फोन में डूबे या थके-हारे नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में एक लड़के ने अपनी मिमिक्री से पूरे कोच को ठहाकों से भर दिया.

Delhi Metro में लड़के ने की ऐसी मिमिक्री, यात्रियों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल! देखें वीडियो
Delhi Metro में लड़के ने की ऐसी मिमिक्री, यात्रियों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल! देखें वीडियो

‘हे भैया…मेरे प्यारे भैया’ और छूट गई सबकी हंसी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच लोगों से खचाखच भरा हुआ है. तभी एक शख्स अपना फोन निकालता है और बात करना शुरू करता है. लेकिन जैसे ही उसके मुंह से ‘हे भैया…मेरे प्यारे भैया’ निकलता है, आसपास खड़े यात्री अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते.

दरअसल, यह शख्स मशहूर एनिमेटेड शो ‘Oggy And The Cockroaches‘ के किरदारों की हूबहू आवाज निकाल रहा था. उसकी आवाज इतनी सटीक थी कि लोग अपनी सुध-बुध खोकर हंसने लगे. वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं और युवा अपनी हंसी रोकने के लिए मुंह पर हाथ रखे हुए हैं. इस मजेदार पल को कैद करने के लिए कुछ यात्रियों ने तुरंत अपने फोन निकाल लिए.

कौन है यह ‘मिमिक्री किंग’?

इंस्टाग्राम पर @rajsolankiofficial_ हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 7.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम शशांक है, जो दिल्ली के ही रहने वाले हैं. शशांक एक प्रोफेशनल मिमिक्री आर्टिस्ट और सिंगर हैं. वे अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं, जहां वे पब्लिक प्लेस में लोगों का मनोरंजन करते नजर आते हैं.

‘फाइनली कुछ बढ़िया देखने को मिला’

इस वीडियो के वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई है. एक ने लिखा, ओ भाईसाब! सेम टू सेम आवाज है. दूसरे ने कहा, दिल्ली मेट्रो में फाइनली कुछ मजेदार देखने को मिला. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सुपर से ऊपर भाई, मजा आ गया.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply