CrimeViral

बहू ने किया इतना टॉर्चर, 95 साल की उम्र में ससुर ने पेट में राइफल सटाकर खुद को मारी गोली… ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात – Khabar Monkey

बहू ने किया इतना टॉर्चर, 95 साल की उम्र में ससुर ने पेट में राइफल सटाकर खुद को मारी गोली… ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात – Khabar Monkey
बहू ने किया इतना टॉर्चर, 95 साल की उम्र में ससुर ने पेट में राइफल सटाकर खुद को मारी गोली... ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात

प्रतीकात्मक तस्वीर.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. थाटीपुर थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में रहने वाले 95 वर्षीय बुजुर्ग रामाधार गुप्ता ने अपनी बहू और परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. जीवन के अंतिम पड़ाव पर शांति की बजाय बुजुर्ग को ऐसा खौफनाक कदम उठाना पड़ा, जिससे पूरा इलाका स्तब्ध है.

घटना उस समय सामने आई जब कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. डेयरी संचालक रहे रामाधार गुप्ता ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी राइफल को पेट से सटाकर ट्रिगर दबा दिया. गोली इतनी घातक थी कि वह पेट को चीरते हुए पीठ से आर-पार निकल गई और बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

सुसाइड नोट ने खोले राज

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस पत्र ने बुजुर्ग के दर्द को बयां कर दिया. सुसाइड नोट के मुताबिक, बुजुर्ग अपनी बड़ी बहू द्वारा किए जा रहे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से बुरी तरह टूट चुके थे. पारिवारिक क्लेश और रोज-रोज की प्रताड़ना के कारण उन्होंने जीने की इच्छा छोड़ दी. पुलिस ने मौके से राइफल और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है.

इलाके में फैला आक्रोश

95 साल की उम्र में इस तरह के आत्मघाती कदम ने हर किसी को झकझोर दिया है. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस उम्र में सेवा की जरूरत होती है, उस उम्र में बुजुर्ग को प्रताड़ना झेलनी पड़ी. थाटीपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर बहू और संबंधित परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply