Entertainment

Dalai Lama Won Grammy: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहली बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, 90 साल की उम्र में किस कैटेगरी में मारी बाजी?

Dalai Lama Won Grammy: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहली बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, 90 साल की उम्र में किस कैटेगरी में मारी बाजी?
Dalai Lama Won Grammy: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहली बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड, 90 साल की उम्र में किस कैटेगरी में मारी बाजी?

दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड

Grammy Award 2026 Winner Dalai Lama: संगीत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट आ गई है. हर साल की तरह इस बार भी भारत की दावेदारी थी लेकिन भारत को इस साल ग्रैमी में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है. लेकिन इस साल 90 वर्षीय दलाई लामा ने बाजी मार ली है और उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है. उन्हें बेहद खास कैटेगरी के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया है. दलाई लामा का मनोरंजन जगत से गहरा नाता रहा है और वे कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. अब उन्हें संगीत जगत के बड़े सम्मान से नवाजा गया है.

दलाई लामा को ग्रैमी के 68वें संस्करण में उनके एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग की श्रेणी में ये सम्मान हासिल किया है. उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को इस खास कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था जहां उन्हें उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके दलाई लामा ने कई सम्मान हासिल किए हैं. अब इस फहरिश्त में नया सम्मान भी जुड़ गया है.

ये भी पढ़ें- Grammys 2026: बेस्ट एल्बम से बेस्ट सिंगर तक, इस साल किसके हाथ लगा ग्रैमी अवॉर्ड? फिर चूक गईं अनुष्का शंकर

ग्रैमी 2026 में भारत की तीनों उम्मीदों पर फिरा पानी

ग्रैमी में इस बार भारत से पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर को उनके गाने डेब्रेक के लिए नॉमिनेट किया गया था. लेकिन इस साल भी उन्हें अवॉर्ड नहीं मिल सका. इससे पहले वे 11 बार अलग-अलग कैटेगरीज में नॉमिनेट हो चुकी थीं. हालांकि म्यूजिशियन ने पहले ही बता दिया था कि वे किन्हीं कारणों से इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी. उनके अलावा शंकर महादेवन के फ्यूजन बैंड शक्ति को भी नॉमिनेट किया गया था जिसमें सिद्धांत भाटिया का नाम भी शामिल था. इसके अलावा संगीतकार चारू सूरी को भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था. लेकिन भारत को इस बार निराशा हाथ लगी.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey