Vacancy

CUET PG 2026: NTA ने जारी किया सीयूईटी पीजी 2026 का पूरा शेड्यूल, ऐसे करें चेक

CUET PG 2026: NTA ने जारी किया सीयूईटी पीजी 2026 का पूरा शेड्यूल, ऐसे करें चेक

CUET PG 2026: हायर एजुकेशन में प्रवेश की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. सीयूईटी पीजी 2026 की परीक्षा तारीखें घोषित कर दी गई हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पूरा शेड्यूल जारी करते हुए बताया है कि इस वर्ष चार लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. अब छात्र तय तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं.

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (Postgraduate Courses) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली CUET PG 2026 की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी. परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. इस बार कुल 4,11,366 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. परीक्षा 44 चरणों में आयोजित होगी और हर पेपर की अवधि 90 मिनट तय की गई है. प्रतिदिन दो या तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी, ताकि सभी छात्रों को व्यवस्थित तरीके से अवसर मिल सके.

किन-किन तारीखों को होगी परीक्षा?

परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित की जाएगी. विषयों के अनुसार अलग-अलग दिनों में पेपर होंगे. 6 मार्च को पहले दिन दो पालियों में परीक्षा होगी. सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक योग विषय की परीक्षा होगी. दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक खेल, संस्कृत, उर्दू और वस्त्र डिजाइन जैसे विषयों के पेपर होंगे.

किस भाषा में होगी परीक्षा?

अधिकांश प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होंगे. 41 भाषा विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित भाषाओं में दिए जाएंगे. कुछ तकनीकी और विज्ञान विषयों की परीक्षा केवल अंग्रेजी में होगी.

शहर सूचना पर्ची कब जारी होगी?

परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी. इससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी. 6 मार्च को परीक्षा देने वालों के लिए यह पर्ची 24 या 25 फरवरी के आसपास जारी हो सकती है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल लिंक के माध्यम से पूरा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

पूरा शेड्यूल यहां देखें

ये भी पढ़ें-Job Alert: बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, NTPC को चाहिए इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव, UP में 10 लाख रोजगार देने का ऐलान, पढ़ें जॉब अलर्ट

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply