Vacancy

CTET 2026: सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की कब होगी जारी? ऐसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

CTET 2026: सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की कब होगी जारी? ऐसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
CTET 2026: सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की कब होगी जारी? ऐसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

सीटीईटी 2026 आंसर की

देशभर में टीचर बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET 2026 परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अब परीक्षार्थियों की नजर प्रोविजनल आंसर की पर टिकी है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने आंसरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित नंबरों का अनुमान लगा पाएंगे. माना जा रहा है कि एग्जाम के कुछ ही दिनों में बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर की अपलोड करेगा, जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार

परीक्षा खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा आंसर की को लेकर है. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने आंसरों की चेक कर सकेंगे. संभावना है कि बोर्ड परीक्षा के 23 दिन के भीतर इसे जारी कर दे. आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगी. उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की मदद से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर पाएंगे.

आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जानें

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा. अगर किसी प्रश्न के आंसर पर संदेह हो, तो तय समय सीमा के भीतर आपत्ति की जा सकती है. इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये की फीस देनी होगा. केवल फीस के साथ भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा. यह प्रक्रिया परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी मानी जाती है.

फाइनल आंसर की और रिजल्ट

सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा. इसी के आधार पर फिर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. CTET पास करना सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में टीचर बनने के लिए जरूरी योग्यता है. यही वजह है कि हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है.

कब हुआ था एग्जाम?

CTET 2026 की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई. पहली शिफ्ट सुबह से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई. परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों शामिल थे. पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. वहीं पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया गया. कई उम्मीदवारों ने दोनों पेपर भी दिए.

ये भी पढ़ेंInternship: नाैकरी से पहले 93% छात्र करना चाहते हैं इंटर्नशिप, इस मामले में दूसरे नंबर पर यूपी के स्टूडेंट

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply