रोज़ खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से रहेंगे आप एकदम फिट और एनर्जी होगी भरपूर

आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से शरीर को लाभ पहुंचता है। इन चीजों की मदद से कई रोगों को शरीर से दूर रखा जा सकता है। इसलिए आप रोज सुबह इन चीजों का सेवन किया करें। वहीं ये चीजें कौन सी है और इन्हें सुबह खाली पेट खाने से क्या लाभ मिलता है, उसकी जानकारी इस तरह से है।

गुनगुना पानी

रोज़ खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से रहेंगे आप एकदम फिट और एनर्जी होगी भरपूर

गुनगुना पानी सेहत के लिए उत्तम माना जाता है और गुनगुना पानी पीने से पेट पर अच्छा असर पड़ता है। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर आ जाता हैं। इसके अलावा गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पेट के हिस्से पर जमा चर्बी को कम कर देता है। अगर अपना वजन कम करना चाहते हैं और शरीर को अंदर से साफ रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह उठकर गुनगुना पानी पीया करें।

किशमिश

किशमिश को भी सेहत के लिए उत्तम माना जाता है और किशमिश खाने से भी शरीर को लाभ पहुंचते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जो लोग रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाते हैं। उन लोगों के शरीर में खून की कमी नहीं होती है। दरअसल किशमिश के अंदर आयरन अच्छी मात्रा में होता है, जो कि खून बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से शरीर की ऊर्जा सही बनी रहती है और शरीर आसानी से थकता नहीं है। आप रोज रात को सोने से पहले एक कटोरी पानी में किशमिश को भीगो दें। सुबह तक किशमिश फूल जाएगी। सुबह इस पानी को निकाल दें और किशमिश को खा लें। हालांकि डायबिटीज रोगी और पीसीओडी से ग्रस्त महिलाएं इसका सेवन न करें।

बादाम

बादाम खाने से दिमाग पर अच्छा असर पड़ता है। इसलिए रोज सुबह खाली पेट बादाम खाने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। रोज सुबह आप कम से कम 5 से 10 भीगे हुए बादामों को खाएं। इन्हें खाने से दिमाग तेजी से काम करेगा और शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी। हालांकि बादाम के छिलके को निकालकर ही खाएं। दरअसल बादाम के छिलकों में टैनिन्स नाम का तत्व पाया जाता है जो कि पोषक तत्वों को अवशोषित से रोकता है।

पपीता खाएं

पपीता खाने से पेट स्वस्थ बना रहता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट की अच्छे से सफाई हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी है वो लोग पपीता खाया करें। पीपता खाने गैस की समस्या दूर हो जाती है और कब्ज से भी आराम मिल जाता है।

नींबू पानी

इस पानी को पीने से आपको अनगिनत लाभ मिलेंगे। नींबू पानी पीने से पेट सही से काम करता है और वजन को कम किया जा सकता है। रोज सुबह आप उठकर सबसे पहले एक गिलास नींबू पानी पीया करें। आप चाहें तो इस पानी में शहद भी मिला सकते हैं। हालांकि शुगर के रोगी शहद को नींबू पानी में ना मिलाएं।

ऊपर बताई गई किसी भी एक चीज को सुबह की डाइट में शामिल कर लें। आपको एक हफ्ते के अंदर ही असर दिखने लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *