Politics

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव नतीजों में कांग्रेस का दबदबा, BJP को भी मिली जीत

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव नतीजों में कांग्रेस का दबदबा, BJP को भी मिली जीत
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव नतीजों में कांग्रेस का दबदबा, BJP को भी मिली जीत

सांकेतिक तस्वीर

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आया है. राज्य की कुल कुल 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों (कॉरपोरेशन) के चुनाव परिणाम में कांग्रेस सबसे आगे रही है. नगरपालिका की बात करें तो खम्मम जिले में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप कर दिया है.

जिले वाल स्थितियों की बात करें तो नलगोंडा जिले की 17 नगरपालिका सीटों में से कांग्रेस ने 15 पर कब्जा कर लिया है जबकि बीआरएस के हिस्से 1 और एक हंग सीट रही है. इसी तरह से मेदक जिले की 19 सीटों में से कांग्रेस ने 6 पर जीत हासिल की है. बीआरएस के खाते में भी 6 सीटें गई हैं. वहीं 7 सीट पर हंग (बेनतीज) नतीजे रहे हैं.

खम्मम में कांग्रेस की क्लीन स्वीप

इसी तरह से आदिलाबाद की 10 सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है जबकि बीआरएस के हिस्से 1 और 6 सीटें हंग रही हैं. वहीं, वरंगल जिले की 12 सीटों में से कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की है. बीआरएस 1 और 4 सीटें बेनतीज हैं. खम्मम की सात की सातों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

करीमनगर में भी कांग्रेस का कब्जा

करीमनगर जिले की 13 सीटों में 8 पर कांग्रेस को जीत मिली है. बीआरएस के हिस्से 1 सीट आई है जबकि 4 सीट बेनतीज रही हैं निजामाबाद जिले की 7 सीटों में से कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की है जबकि 2 बेनतीज रही हैं. महबूबनगर की 18 सीटों में से कांग्रेस ने 14 को जीत लिया है जबकि 4 सीटें बेनतीजा रही हैं. रंगारेड्डी जिले की 13 सीटों में कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की है. वहीं, बीआरएस के हिस्से 3 सीटें मिली हैं जबकि 5 बेनतीज रही हैं.

इसी तरह से 7 नगर निगमों की बात करें तो नलगोंडा में कांग्रेस, मंचेरियल में कांग्रेस, रामागुंडम में कांग्रेस, महबूबनगर में कांग्रेस, निजामाबाद में बीजेपी, करीमनगर में बीजेपी, कोठागुडेम नगर निगम का परिणाम बेनतीजा रहा है.

नगर निगम की स्थिति

नलगोंडा कांग्रेस
मंचेरियल कांग्रेस
रामागुंडम कांग्रेस
महबूबनगर कांग्रेस
निजामाबाद बीजेपी
करीमनगर बीजेपी
कोठागुडेम हंग कॉरपोरेशन

नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरा दमखम लगा दिया था. नतीजों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत भी साफ झलक रही है. नतीजों के बाद अब देकना है कि महापैर और अन्य पद को लेकर क्या सियासी स्थिति बनती है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply