Vacancy

CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान….यूपी में शिक्षा मित्र-अनुदेशकों समेत आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ेगा

CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान….यूपी में शिक्षा मित्र-अनुदेशकों समेत आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ेगा
CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान....यूपी में शिक्षा मित्र-अनुदेशकों समेत आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स के तौर पर काम कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. यूपी की योगी आदित्यानाथ सरकार प्रदेश के शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाएगी. इस संबंध की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सोमवार की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान इस संबंध में घोषणा की है. माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों केा साथ में लेकर चल रहे हैं.

आइए जानते हैं कि यूपी में कितने शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स हैं? जानेंगे कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स का कितना मानदेय बढ़ाने की बात कही है? इसके साथ ही उनकी तरफ से विधानसभा में की गई अन्य घोषणाओं पर भी बात करेंगे.

3500 से 10 हजार रुपये हुआ था मानदेय , 9 साल से नहीं बढ़ा

यूपी में शिक्षा मित्र व अनुदेशक के मानदेय में बढ़ोतरी का मामला पुराना है. असल में बीजेपी ने 2017 विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था. सत्ता में आने पर बीजेपी सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये महीने किया था. तब से से यानी पिछले 9 सालों से यूपी के शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय 10 हजार रुपये महीना है, जिसे बढ़ाने की मांग समय-समय पर होती है.वहीं आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स के मानदेय की बात करें तो वह 2500 से 3500 रुपये महीना के बीच है. प्रदेश में मौजूदा समय में 1.70 लाख आशा वर्कर्स हैं, जिनका मानदेय बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने की है.

कितना बढ़ सकता है शिक्षा मित्रों का मानदेय?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है. इसका फायदा प्रदेश के 1.47 शिक्षा मित्राें और 28 हजार से अधिक अनुदेशकों को होगा. माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद शिक्षा मित्राें और अनुदेशकों के मानदेय में 2 हजार रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी हो सकती है.

शिक्षकों को अप्रैल से कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा

यूपी सरकार इससे पूर्व प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की घोषणा कर चुकी है, जिसके तहत शिक्षकों और उनके परिजनों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस ईलाज सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि शिक्षकों को अप्रैल 2026 से कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगेगी.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply