Viral

CM नीतीश के बाद अब निशांत आए तेजस्वी यादव के निशाने पर, आंकड़े गिनाकर दिया तगड़ा जवाब


पटना: जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए हैं, लगातार बिहार के अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं. इस दौरान वह अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद भी दिला रहे हैं. वहीं इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि निशांत को डेटा के आधार पर बात करना चाहिए, सच्चाई समझ में आ जाएगी.

निशांत पर तेजस्वी का पलटवार: आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने निशांत के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिता (नीतीश कुमार) को सत्ता मिलने से पहले बिहार में दंगा-फसाद होता था लेकिन आज बिहार में कानून का राज है. आरजेडी नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक अपराध के मामलों में यूपी के बाद बिहार दूसरे नंबर पर आता है.

तेजस्वी ने दिया आंकड़ों का हवाला: तेजस्वी ने कहा कि डेटा निकाल कर देखिए, क्योंकि सही डेटा के आधार पर ही वास्तविक आंकलन हो सकता है. उन्होंने कहा कि 2005 से 2025 तक बिहार में सबसे ज्यादा क्राइम रेट बढ़ा है. इसको लेकर के हमने विधानसभा में भी आंकड़ा पेश किया था. सच तो ये है कि आज की तारीख में जितनी गुंडागर्दी है और ऑर्गेनाइज तरीके से अपराध हो रहे हैं, पहले ऐसा नहीं हुआ करता था.

“ये तो आप डेटा निकालकर देखिये. सही आंकलन तो डेटा पर ही होगा लेकिन वाकई स्तिथि 2005 से लेकर 2025 तक बिहार में सबसे ज्यादा क्राइम रेट बढ़ा. इसको लेकर हमने विधानसभा में भी डेटा प्रस्तुत किया है. एनसीआर का डेटा देख लीजिए, बिहार अब यूपी के बाद दूसरे नंबर पर आता है.”- तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आरजेडी

नीतीश के अध्यक्ष बनने पर क्या बोले?: वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू उनकी अपनी पार्टी है. अगर वह अध्यक्ष बने हैं तो ये उनका डिसीजन है, हमें उससे क्या मतलब है?

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply