Saturday, March 28, 2026
Viral

CM नीतीश कुमार के बेटे तो सोच से खाफी आगे निकले, निशांत ने कहा- ‘पापा ने…’


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अचानक से सियासत में एंट्री ली है. पिता कई साल से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन निशांत ने कभी पॉलिटिक्स में दिलचस्पी नहीं दिखाई. वे इससे दूर होकर अपने कामकाज में लगे रहे. अब जब वे जेडीयू में शामिल हो गए हैं एवं जमीन पर उतरकर चीजों को समझ रहे हैं और जिस तरह से बयान दे रहे इससे यह तो साफ हो गया है कि जो लोग उन्हें (निशांत) राजनीति में नए समझ रहे थे वो उस सोच से काफी आगे हैं.

निशांत कुमार काफी संभलकर और सहज भाव से मीडिया से बात कर रहे हैं. उनके बातचीत का तरीका बेहद सरल है. सोमवार (23 मार्च, 2026) को उन्होंने जो बयान दिया उसमें अपने पिता की उन्होंने जमकर तारीफ की है. कैसे नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काम किया है उसका उन्होंने जिक्र किया.

मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “…सत्य-अहिंसा हो, जाति रंग का भेदभाव हो, नारी समानता हो, पापा ने महिलाओं को आरक्षण दिया, नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया. जाति रंग पर उन्होंने हर कौम, हर जाति, हर क्षेत्र का न्याय के साथ विकास किया. सत्य-अहिंसा का पालन किया. पिताजी ने समाज में समानता और सामाजिक न्याय को अपने गर्वनेंस के हिसाब से स्थापित किया है.”

नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिलजुल रहे हैं निशांत
निशांत कुमार ने नीतीश कुमार को लेकर उक्त बयान सोमवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया. वे लगातार पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. बीते रविवार को नालंदा के सांसद कौशलेंद्र से उन्होंने मुलाकात की थी. इसकी जानकारी निशांत ने अपने एक्स हैंडल से भी दी थी. पोस्ट में लिखा था कि सांसद कौशलेंद्र से कई विषयों पर उनकी बात हुई है.

अपने एक्स पोस्ट में निशांत ने लिखा था, “कौशलेंद्र जी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. जमीनी सोच के साथ क्षेत्र में इनकी सक्रियता रहती है. ऐसे लोगों से बात करने से जमीनी स्तर पर हो रहे कामों की पूरी जानकारी भी मिलती है.” इस दौरान विधायक चेतन आनंद भी साथ थे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply