कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो गई है अधिक, लहसुन में यह देसी चीज मिलाकर करें ˒

Garlic Benefits: लहसुन की कली को कच्चा चबा कर नहीं खा सकते है तो ये तरीका आपके लिए बेहतर है, इससे आपके शरीर की कोलेस्ट्रॉल की बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो गई है अधिक, लहसुन में यह देसी चीज मिलाकर करें ˒

आयुर्वेद में मसाले को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद कहा गया है, मसाले शरीर को काफी तरह से फायदे पहुंचाते हैं और फिटनेस शानदार करते है, इन मसालों की मदद से ही कई बीमारियां शरीर से दूर रह पाती है, इन्हीं मसालों में शामिल है लहसुन। लहसुन की कली सेहत के लिए काफी कारगर मानी जाती है, हर रोज लहसुन की एक कली भी खाते है तो कई बीमारियां आपके पास भी नहीं रह पाती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने से लेकर कई बीमारियों में लहसुन का सेवन काफी मददगार कहा जाता है, लहसुन को कच्चा खाने का सलाह दी जाती है लेकिन कई लोग इसकी महक के चलते इसे कच्चा नहीं खा पाते, आप भी लहसुन को कच्चा नहीं खा पाते है तो इसे खाने का खास तरीका यहां दिया जा गया है, इस तरीके से लहसुन को खाएंगे तो वजन भी कम होगा और आपके शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल भी खत्म हो जाएगा। 

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व   

  • लहसुन में विटामिन C काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम मजबूत करता है।
  • लहसुन में सेलेनियम की मात्रा भी होती है।
  • यह फाइबर का भंडार है और इसकी वजह से इसके सेवन से डाइजेशन मजबूत होता है।
  • इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते है जो समय से पहले त्वचा को बूढ़ा होने से रोकते है।
  • इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जिससे शरीर में दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

लहसुन का सेवन है फायदेमंद 

  • लहसुन डाइजेशन के एंजाइम को बढ़ाता है जिससे डाइजेशन बूस्ट होता है।
  • इसके सेवन से भूख खुलकर लगती है।
  • इसके सेवन से पेट में एसिड नहीं बनता और पेट संबंधी कई समस्या दूर हो जाती है।
  • इसके सेवन से कब्ज दूर करने में मदद मिलती है।
  • यह शरीर में बुरा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है।
  • इसके नियमित सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का रिस्क कम होता है।
  • रोज लहसुन खाएंगे तो शुगर को कंट्रोल करने में काफी सहायता मिल सकती है।
  • इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते है और शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होता है।
  • लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।
  • इसके सेवन से त्वचा पर एजिंग के निशान गायब होने लग जाते है।

लहसुन को घी में भूनकर खाने के फायदे  

  • आप लोग कच्चा लहसुन नहीं खा पाते है तो आप दूसरे कई तरीकों से लहसुन खा सकते है।
  • लहसुन की कुछ कलियों को देसी घी में भूनकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।
  • लहसुन को देसी घी में भूनकर खाएंगे तो इम्यूनिटी पावर बूस्ट हो जाएगी।
  • इसके घी में भूनकर खाने से कब्ज और एसिडिटी दूर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *