EntertainmentViral

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में हुआ इजाफा, 10 करोड़ कमाने के करीब अनन्या-लक्ष्य की फिल्म

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इस रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद पहले दिन थोड़ी धीमी शुरुआत की और अब शनिवार को इसके कलेक्शन में मामूली सा उछाल आया है। फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। मूवी का निर्देशन विवेक सोनी ने किया, जो ‘हंसी तो फंसी’ और ‘शानदार’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Khabar Monkey

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में हुआ इजाफा, 10 करोड़ कमाने के करीब अनन्या-लक्ष्य की फिल्म
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में हुआ इजाफा, 10 करोड़ कमाने के करीब अनन्या-लक्ष्य की फिल्म

अब इसके कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार ‘चांद मेरा दिल’ ने दूसरे दिन 4,884 शो में 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही अब तक भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.89 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 6.65 रुपये करोड़ हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने दूसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन किया, जिससे अब तक इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 80 लाख हो गया है और दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 8.69 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें:

यह फिल्म करण जौहर, हिरू यश जौहर, अपूर्वा मेहता, आदर पूनावाला, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा के निर्देशन में धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे लक्ष्य को इससे पहले 2024 में आई एक्शन फिल्म ‘किल’ में देखा गया था, जिसने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘चांद मेरा दिल’ में दोनों अभिनेताओं का पहला साथ में काम है।

बता दें कि अनन्या और लक्ष्य अपने ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। लक्ष्य ने आर्यन खान की फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में मुख्य भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अनन्या को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘खो गए हम कहां’ और ‘सीटीआरएल’ जैसी फिल्मों के लिए सराहना मिली है। उनका प्राइम वीडियो शो ‘कॉल मी बे’ भी काफी हिट रहा था।

क्या है ‘चांद मेरा दिल’ की कहानी

फिल्म की कहानी 21 साल की उम्र में मिले आरव और चांदनी के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आती है। दोनों को प्यार होता है और कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है। इसके बाद वह शादी करते हैं और उनकी लाइफ में प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। फिर क्या होता है इसके लिए तो आपको मूवी देखनी होगी। बता दें कि इसमें लक्ष्य और अनन्या के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और कोमल छाबरिया अहम भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply